कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत कई नेता भाजपा में शामिल, सीएम मोहन बोले - प्रदेश की सभी 29 सीटों पर खिलेगा कमल

Updated on 20-04-2024 12:51 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। शनिवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा, जब पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल सिंह रघुवंशी समेत उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक व पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

कमल नाथ का छिंदवाड़ा माडल खोखला

इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, भाजपा में उनका स्वागत है। लोकतंत्र में राजनीति बीजेपी पार्टी करती है। परिवारवाद केवल कांग्रेस में दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का मतदान हुआ है, सभी जगह से अनुकूल परिणाम आएंगे। मोदी सरकार बनने जा रही है। मप्र में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों में कमल खिलेगा। इस मौके पर उन्होंने कमल नाथ पर तंज कसा और बोले कि पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकल कर अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने निकले हैं। उनका छिंदवाड़ा माडल कितना खोखला है, सबने देखा है।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मप्र कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, शिवपुरी में कांग्रेस के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अमित दांतरे, नर्मदापुरम में कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राहुल सिंह सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.