मेरी माटी मेरा देश अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन
Updated on
10-08-2023 11:56 PM
भोपाल : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रदेश भर के शासकीय विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों के साथ ही निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इस दौरान पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया एवं पंच प्रण की शपथ के साथ वीरों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के भोपाल स्थित क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने बताया कि इस अभियान के दौरान निदेशालय के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की समस्त इकाइयों द्वारा पौधरोपण और कई कार्यक्रम किए गए। भोपाल स्थित नूतन कॉलेज और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा छात्रों और विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया गया। मेरी माटी मेरा देश अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा राज्य के निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी पौधारोपण किया गया। इनमें रवींद्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय और बीएसएस कॉलेज में उत्साह के साथ पौधारोपण और कई कार्यक्रम किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं।क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों में 1 लाख 56 हजार स्वयंसेवक और 1800 से अधिक कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे जिसमे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन अनुसार पंच प्रण की शपथ पर महाविद्यालय/विद्यालय प्रांगण में अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे। इसमें 75 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर (राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संस्था के नजदीक) प्रभात फेरी निकाली जाएगी और अमृत वाटिका का निर्माण भी किया जाएगा।
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…