कोयले की कमी से पावर प्लांटों की कई यूनिट बंद

Updated on 06-10-2021 05:31 PM

भोपाल कोयले की कमी का असर प्रदेश के चारों पावर प्लांट में दिखने लगा है। चारों थर्मल प्लांट में कई यूनिट को बंद कर दिया गया है। इस वजह से बिजली कंपनी के प्लांट जरुरत की एक तिहाई से भी कम बिजली पैदा कर रहे हैं। प्रदेश में फिलहाल 9500 मेगावाट खपत बनी है जबकि कोयला प्लांट से सिर्फ 2371 मेगावाट ही बिजली बन रही है। बाकी की बिजली एनटीपीसी और निजी पावर प्लांट से रही है।


जानकारी के अनुसार प्लांट में एक दिन से लेकर सात दिन तक का ही कोयला बचा है। यदि जल्द कोयला नहीं मिला तो नवरात्र से ही बिजली संकट गहरा सकता है।

मध्य प्रदेश पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि एसीसीएल, एनसीएल और डब्ल्यूसीएल से कोयला प्रदेश के पावर प्लांट में पहुंचता है। इन प्लांट में कोयला निकासी नहीं हो रही। जिस वजह से कोयले की कमी है। इस वजह से प्लांट फुल लोड पर नहीं चला रहे हैं ताकि ज्यादा वक्त तक बिजली उत्पादन किया जा सके। उनके अनुसार देशभर में कोयले की कमी है। मनजीत सिंह ने कहा कंपनी का पूरा फोकस कोयले की आपूर्ति पर है। हर दिन इसकी मानीटरिंग की जा रही है।


चारों प्लांट में हालात
प्रदेश में सारणी पावर प्लांट 500 मेगावाट का है और यहां फिलहाल 500 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। वहीं बिरसिंहपुर प्लांट 1340 मेगावाट का है और वहां 601 मेगावाट ही बिजली बन रही है। अमरकंटक पावर प्लांट में 210 मेगावाट की जगह 200 मेगावाट बिजली बन रही है। जबकि 2520 मेगावाट वाले श्री सिंगाजी पावर प्लांट में 972 मेगावाट बिजली बन रही है।


क्षमता से आधी भी नहीं बिजली
प्रदेश में पावर जनरेशन कंपनी के थर्मल प्लांट से 5400 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। फिलहाल कंपनी 2371 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हो रहा है। हाइड्रल प्लांट से 915 मेगावाट की क्षमता है जबकि उत्पादन 732 मेगावाट किया जा रहा है।


फुल लोड पर चार दिन भी नहीं चलेंगे प्लांट
मध्य प्रदेश पावर जनरेशन कंपनी यदि 5400 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट को पूरी क्षमता से चलाए तो चार दिन भी ये प्लांट नहीं चल पाएंगे। हर दिन करीब 65 हजार मीट्रिक टन कोयले की खपत होती है जबकि कंपनी के पास सभी प्लांट में करीब 2.40 लाख मीट्रिक टन कोयला ही बचा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.