घर में काम करने वाली बाई से की शादी, ऐश करवाने के लिए फाइनेंस कंपनी से चोरी किए 20.32 लाख

Updated on 14-11-2024 12:12 PM

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में रहने वाला एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कंपनी के करीब 20.32 लाख रुपए चोरी कर ले गया। वह पत्नी को ऐश करवाना चाहता था, इसलिए इतनी अधिक रकम देखकर उसकी नीयत बदल गई। वह बैंक में जमा करने की बजाय रुपये चोरी करके ले गया।


आरोपी शहर से भागने की तैयारी में था, इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। उससे चोरी की रकम बरामद हो गई है।


लोन की किस्त वसूलने का काम करता था आरोपी


  • मेहरा कॉलोनी में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। कंपनी द्वारा लोन दिया जाता है। यहां लोन की किस्त वसूलने के लिए चंद्रकांत निरौलिया को कंपनी द्वारा रखा गया है। पूरे शहर से वही कलेक्शन करता है।
  • दो दिन में करीब 20.32 लाख रुपए इकट्ठे हुए। यह रुपये देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने वह यह रुपये एचडीएफसी बैंक में जमा करने की जगह चोरी कर लिए। वह रुपये लेकर पहले घर पहुंचा।
  • आरोपी को पता था कि उसे यहां पुलिस ढूंढते हुए आएगी, तो सामान लिया और भाग गया। फाइनेंस कंपनी के प्रबंधन को जब पता लगा, तो इसकी शिकायत थाने में की। थाटीपुर थाना पुलिस उसकी तलाश में लग गई।
  • देर रात उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से करीब 18 लाख रुपये बरामद हो गए। बाकी के रुपये कहां गए, इस संबंध में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। यहां बता दें कि चंद्रकांत ने अपने घर पर काम करने वाली बाई से ही शादी कर ली थी। पत्नी उससे कहती थी कि बाहर घूमना है, अच्छे घर में रहता है। एक साथ इतना रुपयो देखा तो नीयत बिगड़ गई और उसने यह रुपए चोरी कर लिए।

    घर के बाहर खेल रही बालिका को बाइक सवार ने रौंदा, हुई मौत

    एक अन्य घटनाक्रम में ग्वालियर के भांडेर में सड़क किनारे बने घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रौंद डाला। घटना में घायल बालिका को गंभीर स्थिति में भांडेर अस्पताल लेकर स्वजन दौड़े। लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बालिका की हालत नाजुक देखते हुए स्वजन झांसी के प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे।

    वहां के डॉक्टरों ने जब हाथ खड़े कर दिए तो परेशान स्वजन उसे लेकर मेडिकल कालेज गए। जहां डाक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को वाल्मीकि बस्ती भांडेर निवासी महेश की बेटी बुलबुल अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच सड़क पार करते समय भांडेर से चिरगांव तरफ जा रहे पल्सर बाइक क्रमांम एपी2एएल 5285 सवार ने तेज गति से बाइक चलाते हुए उसे चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.