हिंदू बनकर शादी की, मारा-पीटा, पैसे-जेवर छीने:छतरपुर में महिला बोली- पूजा-पाठ से रोका, मांस खिलाया

Updated on 01-05-2025 01:45 PM

छतरपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया। उसका तलाक कराने के बाद मंदिर में शादी की। असलियत सामने आने के बाद महिला से कहा कि उसके धर्म का सम्मान करेगा। मांस खाना छोड़ देगा। महिला साथ रहने के लिए मान गई और निकाह कर लिया।

निकाह के बाद युवक ने असली रंग दिखाया। महिला को प्रताड़ित करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला किसी तरह कमरे से निकली और 14 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस के पास पहुंची।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला छतरपुर के मातगुवां थाना इलाके का है।

पहले हिंदू फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की 28 वर्षीय पीड़िता जबलपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया- मेरी पहली शादी 2015 में दमोह के कुलुआ गांव में हुई थी। पति बीड़ी कंपनी में ठेकेदार था। घर चलाने में मदद के लिए मैं जबलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करती थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। फिलहाल, बेटे की उम्र 7 साल जबकि बेटी की 5 साल है।

महिला ने बताया- मेरी मां परिवार को लेकर छतरपुर के मातगुवां रहने लगी। 13 दिसंबर 2023 को छोटे भाई की शादी में मेरी मुलाकात आरोपी से हुई। उसने अपना नाम समीर तिवारी बताया। प्रेम प्रसंग में फंसाकर पति से तलाक दिलवाया और अगस्त 2023 में जटाशंकर धाम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

शादी के कुछ समय बाद मुझे पता लगा कि समीर मुसलमान है। उसका असली नाम समीर खान है। मैंने आपत्ति जताई तो समीर ने मेरे धर्म का सम्मान करने और मांस खाना छोड़ने की बात कही। 13 दिसंबर 2024 में काजी से निकाह पढ़वा लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.