अपना-अपना धर्म निभाने की शर्त पर की थी शादी, भोपाल से दुबई ले गया… अब इस्लाम नहीं अपनाने पर घर से निकाला

Updated on 02-05-2025 11:18 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्स ने दुबई के कारोबारी से दस साल पहले अपना-अपना धर्म निभाने की शर्त पर शादी की थी। अब आरोपी पति ने इस्लाम धर्म नहीं अपनाने पर गैर मुस्लिम पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया।

पत्नी ने आरोप लगाए कि पति इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। वह रोजाना नमाज पढ़ने, हिजाब पहनने को कहता था और मना करने पर उसके साथ क्रूरता करता था। शादी के 10 साल तक आरोपी ने यह कहते हुए पीड़िता का गर्भ नहीं ठहरने नहीं दिया कि गैर मुस्लिम महिला से पैदा बच्चे इस्लाम में नाजायज माने जाते हैं। इसलिए पहले इस्लाम अपनाओ, फिर संतान पैदा करेंगे।

पीड़िता का आरोप- पूजा की तो पति ने मूर्ति खंडित की

  • पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया- 43 वर्षीय महिला प्रेमपुरा क्षेत्र की रहने वाली है।
  • वह वर्तमान में गोल मार्केट दिल्ली में रहती है। करीब 11 वर्ष पहले एक पार्टी में उनकी मुलाकात कर्नल्स कॉलोनी निवासी गानिम अली से हुई थी। अली का बिल्डिंग मटेरियल का दुबई और भोपाल में व्यापार है।
  • दोनों ने वर्ष 2014 में शादी की थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दोनों ने इस शर्त पर शादी की थी कि विवाह के बाद भी वह अपना-अपना धर्म अपनाए रखेंगे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही गानिम ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
  • पत्नी से कहता था कि तुम अपना धर्म परिवर्तन करो, नमाज पढ़ना सीखो, घर में हिजाब पहना करो। पत्नी ने इससे मना कर दिया। पति उसे पूजा नहीं करने देता था। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने अपनी बहन के साथ मिलकर उनकी मां की दी गई पूजा करने की भगवान की मूर्ति को खंडित कर दिया।
  • पाकिस्तानी भाभी का धंधा है धर्म परिवर्तन

    गानिम से जब उसने मूर्ति खंडित करने की वजह पूछी तो उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने आरोप लगाए कि पति की पाकिस्तानी भाभी सना हबीब ने धर्म परिवर्तन के लिए उसके पति को उकसाया। वह दुबई, भारत में रहकर धर्म परिवर्तन का काम करती है। इसके अलावा ससुर गजनफर अली पर भी उन्होंने रात में मैसेज भेजने के आरोप लगाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.