गुलमोहर कालोनी में विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Updated on 26-06-2024 12:34 PM
भोपाल शाहपुरा थाना इलाके की गुलमोहर कालोनी में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। उसका पति काम पर गया था, जबकि बच्चे बाहर खेल रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय कोमल पत्नी जीवन कुशवाह गुलमोहर कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह लोगों के घर में खाना पकाने का काम करती थी। पति जीवन कुशवाह वाहन चालक है। उनके दो बच्चे भी हैं। सोमवार रात लगभग 11 बजे कोमल ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा डालकर खुद को लटका लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उसके अलावा कोई नहीं था।

कुछ देर बाद महिला की बेटी घर पहुंची और उसने मां को फांसी पर लटका देखा। इसके बाद उसने फोन कर अपने पिता को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारण का पता चल सके। पुलिस स्वजनों के बयान ले रही है। इस घटना के बाद से महिला के स्वजन सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.