शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में चल रहा ‘मारवाड़ी फूड फेस्टिवल’

Updated on 07-10-2025 12:16 PM

इंदौर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर इन दिनों राजस्थानी स्वाद के रंग में रंगा हुआ है। होटल में 3 अक्टूबर से शुरू हुआ मारवाड़ी फूड फेस्टिवल शहरवासियों को राजस्थान की पारंपरिक रसोई और देसी मेहमाननवाज़ी का जबरदस्त अनुभव दे रहा है। यह शाही फेस्टिवल 12 अक्टूबर तक चलेगा और हर दिन नए स्वादों का उत्सव बनकर सामने आ रहा है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एक्ज़िक्यूटिव शेफ करम डोगरा ने कहा, “राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र से प्रेरित इस फूड फेस्टिवल में पारंपरिक व्यंजनों की लज़ीज़ विविधता परोसी जा रही है। मेहमानों के लिए खास मसाला-तुलसी छाछ, बाजरे की राब, मिर्ची बड़ा, प्याज़ की कचौरी, कलमी वड़ा और दाल बाटी चूरमा जैसी डिशेज़ शुरुआत से ही आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हर डिश में देसी मसालों और पारंपरिक पकाने की विधि का स्वाद बरकरार रखा गया है। मेन कोर्स में मारवाड़ी कढ़ी, मूली मूंग दाल, दही आलू-भिंडी की सब्जी, बाजरे की खिचड़ी, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी रो साग, मारवाड़ी पुलाव, और ताज़ा बनी बाजरा, ज्वार व मिस्सी रोटियाँ मेहमानों के दिल जीत रही हैं। साथ ही, कचरी, इमली, लहसुन और टमाटर की चटनियाँ हर थाली में देसी तड़के का स्वाद जोड़ रही हैं। राजस्थान की मिठास से सजे डेज़र्ट सेक्शन में मावा कचौरी, चूरमा लड्डू, मूंग दाल हलवा, घेवर, मोहनथाल और पेड़किया जैसी मिठाइयाँ शामिल है।”

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर नील जेम्स ने बताया, “मारवाड़ी फूड फेस्टिवल स्वाद, परंपरा और संस्कृति का ऐसा संगम है जहाँ हर व्यंजन राजस्थानी आतिथ्य का प्रतीक बन गया है। होटल प्रबंधन के अनुसार, इंदौर के लोगों की उत्साही प्रतिक्रिया इस आयोजन को और भी खास बना रही है। यदि आपने अब तक इस स्वाद यात्रा का हिस्सा नहीं बने हैं, तो 12 अक्टूबर तक शेरेटन ग्रैंड पैलेस के इस उत्सव में राजस्थान की मिट्टी, मसालों और मिठास का हर रंग इंदौर में घुला हुआ है।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.