यूबी सिटी में देर रात घुसे नकाबपोश बदमाश, रेकी करते सीसीटीवी में कैद

Updated on 18-06-2024 12:46 PM

भोपाल कोलार इलाके में स्थित यूबी सिटी कालोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चार नकाबपोश बदमाश घूमते नजर आए। बदमाश रात करीब 2.30 बजे कॉलोनी में घुसे और काफी देर तक घूमते रहे। कालोनी में बदमाशों का मूवमेंट सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके बाद कालोनी के लोगों ने कोलार पुलिस से मामले की शिकायत कर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। रहवासियों ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं।

हथियार से लैस थे बदमाश

यूबी सिटी के रहवासियों ने शिकायत में बताया कि कालोनी में घुसे बदमाश हथियारों से लैस थे। सभी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। इससे बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। कैमरे में कैद बदमाश वारदात से पहले रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से कालोनी के रहवासियों में दहशत का माहौल है। कुछ दिनों पहले कालोनी के पास स्थित कवर्ड कैम्पस इंग्लिश विला में एक सेववानिवृत्त अधिकारी के घर में चोरी हो गई थी। आशंका है कि इंग्लिश विला में हुई वारदात में कालोनी में देखे गए बदमाशों की भूमिका हो सकती है।

दानिश हिल्स में सेंधमारी कर चुका गिरोह

कोलार और उससे लगे मिसरोद का क्षेत्र इन दिनों नकाबपोश गिरोह के निशाने पर है। यह गिरोह मौका मिलते ही चोरी करने निकलता हैं और वारदात में कामयाब होने के बाद कुछ दिन के लिए गायब हो जाता है। इधर, पुलिस भी वारदात के बाद एक-दो दिन सक्रिय रहती है। उसके बाद शांत हो जाती है। पुलिस की सुस्ती के बाद गिरोह पुन: सक्रिय हो जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.