अक्षय तृतीया पर होंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन:भोपाल में बाल विवाह पर नजर रखेंगी टीमें

Updated on 30-04-2025 12:43 PM

अक्षय तृतीया पर भोपाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। फंदा में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।

इधर, अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न हो, इसलिए जिला प्रशासन की टीमें नजर रखेंगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीमें बनाई हैं।

विधायक की मौजूदगी में होगा सम्मेलन फंदा में विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत आयोजन हो रहा है। कुल 151 जोड़े शामिल रहेंगे।

यहां भी होंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन अखिल भारतीय ‎पाल महासभा द्वारा बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में 51 जोड़ों का ‎सामूहिक विवाह होगा। श्री 360 गौत्रिय खटीक समाज सकल पंच‎ भोपाल द्वारा 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह शाहजहांनी पार्क में‎आयोजित होगा।

फूल माली समाज ईंटखेड़ी में होने वाले सामूहिक‎ विवाह सम्मेलन में 19 जोड़ों का विवाह होगा। मुख्यमंत्री कन्यादान ‎योजना के तहत जंबूरी मैदान में सामूहिक सामूहिक विवाह आयोजन के लिए 51 जोड़ों के आवेदन पहुंचे हैं। नागर धाकड़ समाज समाज का‎ ‎सामूहिक विवाह सम्मेलन औबेदुल्लागंज व भौंरी बकानिया में होगा।‎



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.