कागज गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

Updated on 01-12-2021 08:36 PM

भोपाल प्रदेश के सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्णी कॉलोनी में स्थित कार्ड गैलरी के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, ‎जिससे गोदाम में रखी लाखों रुपए की सामग्री मशीन जलकर खाक हो गई हैं। यहां पर काफी मात्रा में शादी-ब्याह आमंत्रण पत्र जैसे कार्ड रखे हुए थे। शिल्पी कार्ड गैलरी के इस गोदाम में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। दुकान के संचालक दिनेश शिल्पी ने बताया कि उन्हें सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को खबर की। गोदाम में कार्ड के साथ ही उनकी छपाई का काम भी होता था, जिसकी मशीनें भी यहां रखी हुई थी।

आगजनी में सब कुछ जलकर खाक हो गया है। कागज के कार्ड होने के कारण आग बड़ी तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई। वाणी कॉलोनी में मनोहर टॉकीज के पीछे स्थित इस गोदाम में पहुंचने के लिए सकरी गलियां होने के कारण नगर निगम की बड़ी गाड़ियां असमर्थ है, जिसके चलते छोटी दमकल से एक-एक कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हर से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया

 निगम के दो दर्जन से अधिक दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।  अफरातफरी के बीच कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद नगर निगम की कटरा स्थित दमकल को रवाना किया गया, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण वह अंदर नहीं घुस पाई। इसके बाद निगम की छोटी दमकल गाड़ियों को गोदाम तक पहुंचाया गया। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मनोहर टाकीज की एक साइड की दीवार तोड़कर दमकल की बड़ी गाडि़यों को मौके पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।काफी घनी बस्ती में स्थित इस गोदाम में आग लगते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.