अंतिम सफर में दो लोगों की जिंदगी में जान फूंक गए मास्टरजी, भोपाल में बना 40 किमी लंबा ग्रीन कारिडोर

Updated on 16-04-2024 12:17 PM
भोपाल। शिक्षा के पावन आलोक से अपने जीवन में उन्होंने कई जिंदगियां संवार दीं, जब मृत्यु का वरण किया तो भी महादान कर दिया। इससे हर कोई उन्हें नमन कर रहा है। सागर निवासी 56 वर्षीय हरि शंकर धिमोले पेशे से शिक्षक थे। कैंसर की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनके संकल्प के अनुसार उनकी किडनी परिजनों ने दान की हैं। हरिशंकर धिमोले सरकारी शिक्षक थे। साथ ही क्षेत्रवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी करते थे। किरण फाऊंडेशन के सचिव डा. राकेश भार्गव के अनुसार, उनका ब्रेनडेड होने पर परिवार ने नेत्रदान और त्वचा दान के लिए भी सहमति दी, लेकिन पहले उनका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज चला था। ऐसे में अन्य अंगों का दान नहीं हो सका।हरि शंकर के बेटे विनीत धिमोले ने बताया कि पिता शिक्षक होने के साथ समाज को जागरूक करने का कार्य भी करते थे। उनका मानना था कि जीवनदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। भतीजे सौरभ ने बताया कि उनके पिता अनिल धिमोले और चाचा हरि शंकर धिमोले ने एक रोज आपस में चर्चा करते हुए अंगदान करने का फैसला लिया था, तब पूरे परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दी थी।


एक किडनी बंसल को तो दूसरी इंदौर भेजी गई

हरि शंकर धिमोले का ब्रेन हेमरेज होने पर इलाज के लिए शनिवार को सागर से भोपाल लाया गया था। शहर के बंसल अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया। परिजनों की सहमति के बाद सूचना स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) को दी गई। यहां से एक किडनी बंसल अस्पताल और दूसरी इंदौर के निजी अस्पताल में ट्रांसप्लांट के लिए अलाट की गई।


पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ दी विदाई

बंसल अस्पताल में अंगदान करने वाले पार्थिव शरीर का पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम विदाई के दौरान फूलों की बारिश से लेकर अन्य तरह से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अस्पताल परिसर से अंगदान जैसे कठिन निर्णय लेने पर परिजनों का भी सम्मान किया गया।


100 यातायात पुलिसकर्मियों ने बनाया 40 किलोमीटर लंबा ग्रीन कारिडोर

भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल ने सोमवार 11 बजे भोपाल से इंदौर तक ग्रीन कारिडोर बनाया। इस 40 किमी लंबे ग्रीन कारिडोर में करीब 100 पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गइ्र थी। डीसीपी संजय सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि बंसल अस्पताल भोपाल से चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर तक सड़क मार्ग ह्यूमन आर्गन ले जाया जाना है,इसको लेकर करीब लगभग 100 यातायात पुलिस कर्मी द्वारा बंसल हास्पिटल से फंदा टोल नाका तक लगभग 40 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, इसके कारण मानव अंग को बहुत कम समय में नियत स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।ग्रीन कारिडोर में एंबुलेंस भोपाल से दोपहर 12:30 बजे रवाना हुई थी2.45 घंटे में इंदौर पहुंच गई थी। इस दौरान इंदौर,देवास , सीहोर पुलिस ने व्यवस्था संभाली। सभी चेक प्वाइंट बनाकर पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था को संभाला।पुलिस की इस चाक- चौबंद व्यवस्था के कारण समय पर एंबुलेंस इंदौर पहुंची। रास्ते में कही जाम के हालात नहीं बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.