भेल क्षेत्र में हुए हनी ट्रैप मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated on 29-11-2023 11:37 AM
भोपाल। भेल के एक अधिकारी को अप्रैल माह में हनी ट्रैप फंसाकर रुपये ऐंठने के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड दीपांकर मंडल और राहुल गिरि को गोविंदपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपांकर के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो लग्जरी वाहन भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। वे सभी जेल में हैं। अड़ीबाजी बढ़ने पर भेल अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी।

दुष्कर्म के केस में फंसाने की दी थी धमकी

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक भेल के अधिकारी एस. सेन्थिल, बरखेड़ा में रहते हैं। गिरोह के सरगना दीपांकर मंडल उर्फ बाबू मंडल ने 25 अप्रैल को रूही उर्फ वंदना उर्फ सोनम को साजिश के तहत सेन्थिल के घर भेजा था। सोनम के साथ एक नाबालिग भी थी। कुछ देर बाद ही दो कारों से दीपांकर मंडल, मनोज मेवारी, कपिल, पुष्पेंद्र, निपा धोटे और राहुल गिरी सेन्थिल के घर जा धमके थे। उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए सेन्थिल के साथ मारपीट की। साथ ही धमकाते हुए अलमारी मे रखे 23 हजार 500 रुपये एवं एटीएम कार्ड, क्रडिट कार्ड , मोबाइल, पर्स, मोटर सायकल की चाबी छीन ली थी।

अड़ीबाजी कर ऐंठी रकम

उन्होंने एमपी नगर एटीएम बूथ से एमपी नगर एटीएम बूथ से सेन्थिल के एटीएम कार्ड से 16 हजार रुपये निकाल लिये। साथ ही मोहित रेजेन्सी होटल से फरियादी का कार्ड स्वाइप कर एक लाख 15 हजार रुपये निकाल लिये थे। उसके बाद भी गिरोह सेन्थिल को ब्लैकमेल कर और रुपयों की मांग कर रहा था। सेन्थिल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। दीपांकर मंडल और राहुल गिरी को छोड़कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दीपांकर और राहुल फरार चल रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.