2283 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड ने बदला नाम:गिरोह के सदस्यों का कबूलनामा

Updated on 23-06-2025 01:13 PM

मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में निवेश के नाम पर 2283 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों से एमपी एसटीएफ पूछताछ में जुटी है। इस दौरान आरोपी मदन मोहन कुमार और दीपक शर्मा ने कई खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि गिरोह का सरगना लविश चौधरी दुबई और साउथ अफ्रीका में रहता है। दोनों देशों में बैठकर वह गिरोह के सदस्यों से कनेक्ट रहता है। यहीं से उन्हें वर्चुअल संबोधित करता है।

लविश ने दुबई में अपना नाम नवाब खान और साउथ अफ्रीका में राशिद अली रखा हुआ है। पहली बार लविश की एक तस्वीर भी दैनिक भास्कर तक पहुंची है, जिसमें वह किसी से वर्चुअल बातचीत करता दिखाई दे रहा है।

इन तमाम बातों के एसटीएफ को पुख्ता प्रमाण मिल चुके हैं। भारत में लविश के एजेंटों ने शामली, बागपत, मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद के आलीशान होटलों, फार्म हाउस पर एजेंटों की मदद से बैठक करने की बात स्वीकार की है। इनमें लोगों को निवेश के बारे में जानकारी देकर अपने साथ जोड़ा जाता था। बैठक में शामिल होने वाले लोगों को भोजन से लेकर बेहतरीन गिफ्ट तक दिए जाते थे।

लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी में एसटीएफ मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी जगदीश सिद्धू के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें पड़ताल कर रही हैं। इसका सुपरविजन विशेष पुलिस महानिदेशक एसटीएफ पंकज कुमार श्रीवास्तव कर रहे हैं।

लविश की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी में है। गिरोह का सरगना लविश 2 साल से लगातार ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। अलग-अलग राज्यों में ठगी के लिए अलग-अलग नाम से कंपनी बनाई जाती थीं। शक न हो, इसके लिए कंपनी के संचालक मंडल के नामों में फेरबदल कर दिया जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.