महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 13 फीट ऊँचे ‘हैंड ऑफ प्रोग्रेस’ का लोकार्पण किया

Updated on 24-07-2025 05:25 PM

इंदौर: स्वच्छता और विकास में देशभर में अग्रणी बनकर स्वच्छता का महागुरुकहलाने वाले इंदौर की इस उपलब्धि को और अधिक सशक्त पहचान देने के उद्देश्य से, जे.के. सुपर सीमेंट ने निपानिया सर्कल पर हैंड ऑफ प्रोग्रेसनामक 13 फीट ऊँचे स्मारक का लोकार्पण किया। यह स्मारक न केवल देशभर के श्रमिकों और स्वच्छता कर्मियों की अथक मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि इंदौर की जनता को भी समर्पित है, जिन्होंने सामूहिक प्रयास और जागरूकता से शहर को लगातार स्वच्छता में देश का अग्रणी शहर बनाया।

इस लोकार्पण समारोह का उद्घाटन श्री पुष्यमित्र भार्गव (महापौर) ने किया। इस अवसर पर श्री रमेश मेंदोला (विधायक), श्री बालमुकुंद सोनी (क्षेत्रीय पार्षद), श्री सुरेश तावड़े (पार्षद) और मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वच्छता प्रेमी, श्रमिक समुदाय के प्रतिनिधि, जे.के. सीमेंट के वरिष्ठ अधिकारी और डीलर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों और श्रमिकों का विशेष सम्मान किया गया। शहर की सफाई और निर्माण कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले कई सफाईकर्मियों और श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों से यह अपील भी की गई कि वे इन असली नायकों के योगदान को केवल अवसर विशेष पर नहीं, बल्कि हर दिन याद रखें और उनके प्रयासों को सम्मान दें।

लोकार्पण समारोह में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा,स्वच्छता और विकास की असली ताकत मेहनतकश हाथों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयास में है। इंदौर ने लगातार देश का स्वच्छतम शहर बनकर यह साबित किया है कि जब जनता और श्रमिक मिलकर काम करते हैं तो शहर केवल स्वच्छ ही नहीं, बल्कि प्रेरणा का केंद्र भी बन जाता है। हैंड ऑफ प्रोग्रेसइंदौर की इसी भावना और श्रमिकों के योगदान को स्थायी पहचान देता है।

जे.के. सुपर सीमेंट के प्रवक्ता ने कहा, “‘हैंड ऑफ प्रोग्रेससिर्फ कंक्रीट की संरचना नहीं, बल्कि उन हाथों का प्रतीक है, जो देश की नींव रखते हैं, सड़कें और पुल बनाते हैं, शहरों को स्वच्छ रखते हैं और भारत को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाते हैं। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा, ताकि हर कोई समझ सके कि राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम योगदान वही देते हैं, जो बिना सुर्खियों में आए, खामोशी से देश को मजबूत बनाते हैं। यह अनूठा स्मारक केवल इंदौर तक सीमित नहीं है। जे.के. सुपर सीमेंट ने हैंड ऑफ प्रोग्रेसको देशभर के तीन प्रमुख स्थानों इंदौर (मध्य प्रदेश) के निपानिया सर्कल, भीलवाड़ा (राजस्थान) के सरस्वती सर्कल और सीकर (राजस्थान) के रींगस क्रॉसिंग पर भी स्थापित किया है।

श्री रमेश मेंदोला और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्मारक समाज में श्रम, स्वच्छता और विकास की अहमियत को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतीक है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि प्रगति की असली बुनियाद वही हैं, जो बिना सुर्खियों में आए अपने श्रम से राष्ट्र निर्माण करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिकों, स्वच्छता प्रेमियों, जे.के. सीमेंट के अधिकारियों और डीलरों ने इस स्मारक को इंदौर के लिए गर्व का प्रतीक बताया और इसे शहर की नई पहचान के रूप में स्वीकार किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.