मध्य प्रदेश में अब हिंदी में भी एमबीए की पढ़ाई इसी सत्र से

Updated on 03-07-2023 05:53 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में विद्यार्थी अब हिंदी में भी एमबीए कर सकेंगे। राजधानी भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि में इसी सत्र से एमबीए का पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया जा रहा है। देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों को छोड़कर एमबीए की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में ही कराई जाती है। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जो हिंदी भाषा में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके लिए विवि ने आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीई) को प्रस्ताव भेजकर अनुमति ले ली है। पाठ्यक्रम में इस सत्र से 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अगले सत्र से मेडिकल में डिप्लोमा कोर्स भी हिंदी भाषा में शुरू करेगा। इसकी भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रति सेमेस्टर 18 हजार रुपये फीस - एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रति सेमेस्टर 18 हजार रुपये फीस ली जाएगी। शीघ्र ही विश्वविद्यालय इसके लिए आनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। एक साल के पाठ्यक्रम की किताबें हिंदी भाषा में तैयार कर ली गई हैं। 11 विषयों में होगी पीएचडी - विश्वविद्यालय इस सत्र से 11 विषयों में पीएचडी कराएगा। इसमें कामर्स मैनेजमेंट, रसायनशास्त्र, भौतिकी, चित्रकला, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, विधि, बाटनी, इतिहास शामिल हैं। इनमें चार-चार सीटों पर परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिए जाएंगे।

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस सत्र से एमबीए पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया जा रहा है।

इनका कहना है

अगले सत्र से मेडिकल में डिप्लोमा कोर्स भी हिंदी में शुरू किया जाएगा। -

प्रो. खेम सिंह डहेरिया, कुलपति


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.