मैकेन फूड्स के अफसरों ने मुख्यमंत्री को सौंपा प्रस्ताव:कनाडा की कंपनी मप्र में 3800 करोड़ से लगाएगी फ्रोजन आलू उत्पाद इकाई

Updated on 04-07-2025 01:22 PM

कनाडाई मूल की मल्टीनेशनल कंपनी मैकेन फूड्स ने मप्र सरकार को फ्रोजन आलू उत्पाद इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए कंपनी 3800 करोड़ का निवेश कर सकती है।

मैकेन फूड्स के रीजनल प्रेसिडेंट पियरे डैनेट समेत कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर प्रस्ताव की जानकारी दी। पियरे डैनेट ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैकेन फूड्स मप्र के किसानों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से स्थायी बाजार और उन्नत तकनीक उपलब्ध कराएगी। किसानों को उपज का बेहतर दाम भी मिलेगा।

सुविधाएं मुहैया कराएंगे: सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। जो भी निवेशक मप्र में औद्योगिक इकाई लगाएंगे, सरकार उन्हें रियायती दरों पर जमीन समेत तमाम जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। मैकेन फूड्स के अधिकारियों ने बताया कि उनकी कंपनी भारत में मुख्य रूप से फ्रोजन आलू उत्पादों का निर्माण करती है। इनमें फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की और स्नैक आइटम शामिल हैं। 2007 से यह कंपनी गुजरात के मेहसाणा में किसानों से आलू खरीद कर खाद्य उत्पाद बना रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.