भोपाल : मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) परीक्षा की तारीख नज़दीक आ रही है।परीक्षा का आयोजन दिसम्बर 2023 में होना है, ऐसे में छात्र ज्ञान एवं कौशल की इस बेहद प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। इन उम्मीदवारों को सहयोग प्रदान करने के लिए मैकग्राहिल लेकर आए हैं ज़रूरी अध्ययन सामग्री की श्रृंखला जिसे आगामी एमपीपीएससी परीक्षा के लिए सोच-समझ कर डिज़ाइन किया गया है।
सितम्बर 2023 में जारी अधिसूचना के मुताबिक यह ज़रूरी है कि अध्ययन सामग्री को परीक्षा के नए मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए, ताकि छात्रों को र ज़रूरी सहयोग मिल सके और वे परीक्षा में अच्छा परफोर्मेन्स दे सकें। इसकेअलावा इस बात पर ध्यान देना भी ज़रूरी है कि एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2022 में 100 में से 40 सवाल सीधे ‘विद्यापूर्ण जनरल स्टडीज़’ से लिए गए थे। ऐसे में इस तरह के स्रोत न सिर्फ प्रासंगिक होते हैं बल्कि दिसम्बर 2023 में आ रही परीक्षा के लिए प्रभावी भी हैं।
ऐसा ही एक प्रमुख स्रोत है‘ दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान एवं लोक प्रशासन’जिसमें संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार विषय सामग्री प्रस्तुत की गई है। यह छात्रों को परीक्षा के नए मानकों के अनुसार ज़रूरी सुझाव एवं रूझान देती है। इसमें युनिट के अंत में पिछले सालों के सवाल दिए गए हैं, जिससे छात्रों को एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। यह पुस्तक संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार हर अवयव का व्यापक मूल्यांकन उपलब्ध कराती है, साथ ही छात्रों को ज़रूरी सुझाव एवं परीक्षा के अनुकूल सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें दी गई केस स्टडीज़ से छात्रों को सैद्धान्तिक के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है और वे लर्निंग का समग्र अनुभव पा सकते हैं।
‘मध्य प्रदेश वस्तुनिष्ठ प्रश्न संग्रह’ इस संग्रह का एक और स्रोत हैं। इसे बजट (2022-23) और 2021-22 के इकोनोमिक रिव्यू के अनुसार अपडेट किया गया है, ऐसे में यह एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए उचित है। इसमें मध्य प्रदेश के सामान्य अध्ययन पर आधारित 32 अध्याय हैं।इसमें मॉडल सवालों और पिछले सालों के सवालों का संकलन है जो परीक्षा की तैयारी को प्रभावी बनाता है।
‘मध्य प्रदेश एक परिचय’राज्य परीक्षा के लिए ज़रूरी जानकारी की प्रस्तुति को सुगम बनाता है, इसमें प्रीलिम्स और मेन्स दोनों का पाठ्यक्रम शामिल किया गया है, यह अपडेटेड अधिसूचना के अनुरूप है।इसमें भरोसेमंद स्रोतों जैसे आर्थिक सर्वेक्षण, विभागीय रिपोर्ट्स, महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स से ली गई जानकारी तथा विश्वसनीय एवं असंदिग्ध आंकड़ों का व्यापक संकलन दिया गया है।
‘मध्य प्रदेश विद्या पूर्ण सामान्य अध्ययन 2023’ इसमें एमपीपीएससी प्रीलिम्स (जनरल स्टडीज़) 2003 से 2021 के हल किए गए पेपर, 10 अध्यायों के अनुसार मॉक पेपर हल के साथ, 5 फुललेंथ पेपर ओएमआर शीट के साथ दिए गए हैं, जिससे परीक्षा की तैयारी बेहद आसान हो जाएगी।
मध्य प्रदेश-इतिहास, कला एवं संस्कृति’ में मध्य प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास का विवरण है। यह इतिहास,कला एवं संस्कृति जैसे विषयों को छात्रों के सुलभ एवं आसान बनाता है। यह पुस्तक मध्य प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास पर प्रमाणित एवं अद्यतन जानकारी देती है, इसमें प्रीलिम्स और मेन सिलेबस को अच्छी तरह कवर किय गया है। इसमें मुश्किल विषयों जैसे इतिहास, कला और संस्कृति को रोचक एवं आसान तरीके से पेश किया गया है, तस्वीरों और चित्रों से इन्हें समझना छात्रों के लिए बेहद आसान हो जाता है।
‘एन इंटरोडक्शन टू मध्य प्रदेश जनरल नॉलेज’में परीक्षा के वेटेज के अनुसार विषय स्पष्ट रूप से कवर किए गए हैं। छात्र फ्लोचार्ट, तस्वीरों एवं मानचित्रों की मदद से विषय को बेहतर समझकर परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह कर सकते हैं। इसमें संरचित दृष्टिकोण को अपनाया गया है, जिसमें एमपीपीएससी के नए पाठ्यक्रम के साथ प्रीलिम्स से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री शामिल है। इसके अलावा इसमें हाल ही में राज्य के बजट पर भी एक्सक्लुज़िव कवरेज दिया गया है, जिससे छात्रों को मध्य प्रदेश के मौजूदा विकास के बारे में पूरी जानकारी मिलती है।
मध्य प्रदेश ऑब्जेक्टिव क्वश्चन बैंक’में प्रेक्टिस सवालों का अपडेटेड कलेक्शन दिया गया है।नए नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए इन सवालों को बजट (2022-23) और 2021-22 के इकोनोमिक रिव्यू के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें 32 अध्याय हैं जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को कवर करते हैं। ऐसे में यह छात्रों के लिए उपयोगी स्रोत है। ये अध्याय इस तरह से पेश किए गए हैंः सामान्य परिचय, इतिहास का विवरण, राजनीति एवं प्रशासन का विवरण, भोगोलिक अवलोकन, राज्य की अर्थव्यवस्था की जांच, कला एवं संकृति, पर्यटन, भाषा एवं साहित्य, खेलों पर एक नज़र था मध्य प्रदेश के व्यापक परिवेश का विस्तृत विवरण।
आगामी एमपीपीएससी परीक्षा को देखते हुए तैयार किए गए ये स्रोत छात्रों को नई अधिसूचना के अनुसार तैयारी करने में मदद करेंगे। आपचाहे परीक्षा की तैयारी शुरू कर रहे हैं या मुख्य विषयों का दोहरान करना चाहते हैं, मैकग्राहिल की ये पुस्तकें आपको एमपीपीएससी परीक्षा के तैयारी के लिए समय पर ज़रूरी सहयोग प्रदान करेगी।