प्रदेश के 10 जिलों में पीपीपी मोड से खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, निजी भागीदारों से आवेदन मांगे

Updated on 19-07-2024 12:49 PM

 भोपाल प्रदेश के 10 जिलों में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) से मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निवेशकों से ऑफर बुलाए हैं। कटनी, मुरैना, पन्ना, बालाघाट, भिंड, धार, खरगोन, सीधी, टीकमगढ़ और बैतूल जैसे जिलों में कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें से पांच जिलों के लिए इसी वर्ष पहले भी ऑफर मांगे गए थे, पर कोई निवेशक सामने नहीं आया था। अब इसमें पांच और जिले सम्मिलित कर नए सिरे से विज्ञापन जारी किया गया है। 

इस आधार पर खुलेंगे कॉलेज

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, सभी जगह 100 एमबीबीएस सीट की क्षमता वाले कॉलेज होंगे। ये कॉलेज बिल्ड, फाइनेंस, आपरेट, मेंटेन एवं मैनेज आधार पर खोले जाएंगे। यानी निवेशक को निर्धारित शर्तों के अधीन कालेज बनाने में राशि लगानी होगी। संचालन, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।

अस्पतालों में 25 फीसदी बेड निजी होंगे

संबंधित जिले के जिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज संचालक उपयोग करेगा। निर्धारित शर्तों के अधीन अस्पताल भी उसे दिया जाएगा, जिसमें 25 प्रतिशत बिस्तर वह निजी रख सकेगा। इन कॉलेजों के लिए पहली निविदा 17 सितंबर को खोली जाएगी। बता दें कि अभी इनमें से किसी जिले में सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं है। यह कॉलेज शुरू होते हैं तो प्रदेश में निजी और सरकारी मिलाकर 36 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.