चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने 16 करोड़ 31 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Updated on 24-04-2023 05:28 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-75, 79, 38 एवं 76 में 16 करोड़ 31 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश दोगुनी गति से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नरेला विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों को इंगित करते हुए कहा कि क्षेत्र में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों से नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

नरेला में विकास कार्य सतत जारी

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्ष 2008 के नरेला और आज के नरेला में अंतर स्पष्ट नज़र आता है। वर्तमान में नरेला विधानसभा की हर सड़क का उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण हो चुका है। नरेला का खुद का ड्रेनेज सिस्टम है। नालों का चेनलाइजेशन किया गया है। इससे अब नरेला क्षेत्र की बस्तियों में बरसात का पानी नहीं भरता है। उन्होंने कहा कि नरेला के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, नागरिकों की आवश्यकतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में सतत विकास कार्य जारी है।

रहवासियों ने जताया मंत्री श्री सारंग का आभार

करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात के लिये रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का पुष्प-वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच के माध्यम से मंत्री श्री सारंग का स्वागत किया गया। स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे।

16 करोड़ 31 लाख रूपये से होंगे विकास कार्य

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-75 दुर्गा नगर में 13 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य, वार्ड-79 सुपर स्टेट, जनता नगर में एक करोड़ 97 लाख की लागत से नाली निर्माण, वार्ड-38 स्वदेश नगर में 30 लाख की लागत से डामरीकृत सड़क का निर्माण एवं वार्ड 76 प्रीमियर आर्चेड में सुख सागर से मित्तल कॉलेज रोड तक 19 लाख की लागत से डामरीकृत सड़क के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.