चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने वार्ड 44, 70 और 38 के रहवासियों को दी विकास कार्यों की सौगात

Updated on 22-05-2023 08:11 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44, 70 और 38 में रहवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री सारंग ने ओल्ड सुभाष नगर, सुभाष कॉलोनी सी सेक्टर के समस्त मार्गों के डामरीकरण कार्य एवं शंकर गार्डन में नाली निर्माण कार्य के लिये भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ समस्त क्षेत्रों में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। चूंकि विकास एक सतत प्रक्रिया है इसीलिये योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिये विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंचों के माध्यम से मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

ओल्ड सुभाष नगर और सुभाष कॉलोनी की समस्त सड़कों का होगा नवीनीकरण

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44 के ओल्ड सुभाष नगर एवं वार्ड 70 सुभाष कॉलोनी सी सेक्टर के समस्त मार्गों का कुल 7.50 करोड़ रूपये की लागत से नवीनीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही लगभग 4.85 करोड़ रूपये की लागत से वार्ड 38 के शंकर गार्डन की समस्त नालियों का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ने वृद्धजनों के तीर्थ दर्शन के सपने को किया साकार

मंत्री श्री सारंग ने वायुयान द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के बारे में नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत 32 वृद्धजनों को लेकर पहला विमान भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिये रवाना हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां वायुयान के माध्यम से वृद्धजनों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क तीर्थ कराया जा रहा है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री श्री चौहान श्रवण कुमार के रूप में प्रदेश के वृद्धजनों के तीर्थ दर्शन के सपने को साकार कर रहे हैं।

पहले बाढ़ की बनती थी स्थिति आज नरेला का खुद का आदर्श ड्रेनेज सिस्टम

मंत्री श्री सारंग ने भूमि-पूजन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पहले बारिश में निचली बस्तियों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होती थी वहीं अब नरेला विधानसभा का खुद का ड्रेनेज सिस्टम है। जिसमें नालों का चैनेलैजेशन किया गया है। जिससे नरेला क्षेत्र की निचली बस्तियों में बारिश में बाढ़ की स्थिति निर्मित नहीं होती है। उन्होंने कहा कि नरेला में नालों का चैनलाइजेशन किया गया है। इससे शहर में बाढ़ का पानी अब बगैर किसी नुकसान के आसानी से शहर से बाहर निकाला जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.