चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने ली गांधी मेडिकल कॉलेज की सामान्य सभा की बैठक

Updated on 28-11-2021 07:20 PM

भोपाल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गांधी मेडिकल कॉलेज की सामान्य सभा की बैठक ली। उन्होंने जीएमसी के आगामी बजट पर चर्चा की और कॉलेज के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

पिछले दिनों बच्चा वार्ड में हुई घटना पर सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वार्ड अब फिर से शुरू हो चुका है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो इसके लिये सुझाव दिया गया कि किसी भी प्रकार की नई मशीन के इस्टालेशन से पूर्व ही उसकी एनओसी लेना अनिवार्य किया जाए। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के लिये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।

मंत्री श्री सारंग ने मरीज़ों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये जीएमसी की नई बिल्डिंग जल्द से जल्द तैयार कर उसका संचालन शुरू करने के निर्देश दिये। वहीं अस्पतालों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री श्री सारंग ने अंतर्विभागीय स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने के भी निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को प्रदान की जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं के लिये अस्पताल परिसर एवं भवनों में सुव्यवस्थित साईनेज की स्थापना किये जाने के निर्देश दिए गये।

अस्पताल में मरीजों के लिए नवाचार पर भी चर्चा की गई। कमिश्नर भोपाल, डीन, सुप्रिटेंडेंट, संचालक चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.