एमपी की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट की रशिया में मौत:कार का पहिया निकलने से हादसा

Updated on 12-10-2024 11:45 AM

मध्यप्रदेश के मैहर की रहने वाली 22 साल की मेडिकल स्टूडेंट की रशिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से अपने 6 और दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थी। रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। कार का गेट खुलते ही छात्रा सड़क पर गिरी और दूर तक घिसटते चली गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को चोट नहीं आई।

रशिया की बश्किर यूनिवर्सिटी से कर रही थी MBBS मृतक छात्रा का नाम सृष्टि शर्मा है। उसके पिता डॉ. रामकुमार शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहते हैं। सृष्टि रशिया की उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। वह फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

मैहर की रहने वाली जोया भी रशिया में ही एमबीबीएस थर्ड ईयर की स्टूडेंट हैं। उसने अपने पिता को कलीम को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद कलीम ने सृष्टि के घर जाकर उसके पिता रामकुमार और माता ममता शर्मा को इस बारे में बताया। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए। कलीम और अन्य पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

7 स्टूडेंट्स कार से जा रहे थे टूर पर बश्किर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली सृष्टि समेत 7 स्टूडेंट्स टूर पर जा रहे थे। कार का पहिया निकलने के बाद गेट खुल गया। सृष्टि समेत एक और स्टूडेंट सड़क पर जा गिरे। सृष्टि काफी दूर तक घिसटते चली गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी सांसें थम गईं।

इकलौती बेटी थी सृष्टि, पिता का क्लिनिक चलाने का था सपना सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता मैहर में वर्षों से अपना क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का सपना डॉक्टर बनने का था। वह मेडिकल की पढ़ाई कर मैहर में अपने पिता का क्लिनिक चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।

रक्षाबंधन पर आई थी घर सृष्टि रक्षा बंधन पर मैहर अपने घर आई तो कई दिनों तक रही। तीज के बाद वह रशिया रवाना हुई। जाते वक्त पिता से कहा था कि अब मेरी पढ़ाई का आखिरी साल है। मैहर लौटकर ​​​​​क्लिनिक चलाऊंगी।

मप्र सरकार ने शव लाने केंद्र सरकार को लिखा पत्र सृष्टि का पार्थिव शरीर लाने के लिए मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैहर की रहने वाली सृष्टि के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। सरकार ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने सरकार पूरी कोशिश कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.