मेडिक्ल छात्रा ने इंजेक्शन लगाकर जान दी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Updated on 31-07-2023 12:51 PM
भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज की छात्रा बाला सरस्वती ने रविवार-सोमवार को एनेस्थीसिया का इंजेक्‍शन लगाकर जान दे दी। उसके जान देने का कारण फिलहाल सामने नहीं आ रहा है। पुलिस मामले में मृतका के पति से पूछताछ कर रही है, वह भी अपने बयानों में इधर -उधर की बात कर रहा है। वह कभी अपने आप को आइएएस ट्रेनी बताता है तो कभी खुद को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कह रहा है। मामले में जांच शुरु कर दी है।

कोहेफिजा टीआइ विजय सिसोदिया ने बताया कि लालघाटी में किराये के मकान में रहने वाली 31 वर्षीय बाला सरस्वती मूलत: आंधप्रदेश की रहने वाली थी, वह यहां पर अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती थी। सुबह पुलिस को हमीदिया अस्पताल से इस घटना की जानकारी मिली है, मामले में महिला डाक्टर के शव को हमीदिया अस्पताल में रखवाया है, जहां पर उसका विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने गांधी मेडिकल कालेज प्रबंधन से भी इस मामले में जानकारी मांगी है कि उसकाे किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं थी। उसकी थिसीस का काम भी चल रहा था।

पति पुलिस को सही बात नहीं बता रहा है

पुलिस शुरुआती पूछताछ में पति से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ कर रही है,लेकिन फिलहाल सही कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस को वह कभी ट्रेनी आइएएस तो कभी यूपीएससी की तैयारी करने वाला छात्रा बता रहा है। इस मामले में पुलिस घटनास्थल का मुअयना कर रही है, इससे स्थ्त साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस की एक टीम गांधी मेडिक्ल में उसके बारे में जानकारी जुटा रही है और एक टीम मोबाइल को चेक कर रही है। पड़ाेसियों के बयान लिए जा रहे हैं। शाम तक मामले में खुदकुशी करने का कारण सामने आ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.