मेडिकल छात्र हिंदी में भी पढ़ सकेंगे रिसर्च जर्नल 'द लैंसेट', चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Updated on 15-09-2023 12:25 PM

 भोपाल। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने की शुरुआत करने वाले मध्यप्रदेश ने एक और अच्छी पहल की है। हिंदी दिवस के मौके पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जाने-माने मेडिकल रिसर्च जर्नल द लैंसेट के साउथ एशिया एडिशन को हिंदी में प्रकाशित करने का ऐलान किया है।

ये अपने आप में अहम ऐलान है क्योंकि 'द लैंसेंट' मैगजीन को दुनिया भर में चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े ही सम्मान से देखा जाता है। इसमें छपने वाले शोध छात्रों के साथ उन्हें पढ़ाने वाले प्रोफेसर के लिए भी अहम होते हैं। मैगजीन का हिंदी अनुवाद राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग का "हिंदी चिकित्सा प्रकोष्ठ मंदार" करेगा, जिसने एमबीबीएस की किताबों का अनुवाद किया है।

1823 में हुई थी स्‍थापना

लैंसेट एक साप्ताहिक मेडिकल जर्नल है। इस मैगजीन का संपादकीय कार्यालय लंदन, न्यूयार्क शहर और बीजिंग में मौजूद है। इसकी स्थापना 1823 में इंग्लैंड में हुई थी। लैंसेट कई विशेष पत्रिकाएं भी प्रकाशित करता है। मसलन-द लैंसेट न्यूरोलाजी, द लैंसेट आन्कोलाजी, द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज, द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन आदि। पत्रिका के प्रधान संपादक रिचर्ड हार्टन हैं।

डिप्टी पब्लिशिंग हेड ने किया दौरा

गुरुवार को 'द लैंसेट' की डिप्टी पब्लिशिंग हेड फियोना मेकलेब और एल्जेवीयर पब्लिकेशन के प्रमुख शंकर कौल ने हिंदी चिकित्सा प्रकोष्ठ मंदार का दौरा किया। वहां पर होने वाले काम को समझा, खुद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने दोनों अधिकारियों को मंदार का दौरा कराया और बताया कि यहां किस तरीके से काम होता है। दोनों अधिकारियों ने हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने के कदम की सराहना भी की।

इस दौरान विश्वास सारंग ने बताया कि द लैंसेंट का अंग्रेजी के अलावा अब तक केवल तीन भाषाओं में ही प्रकाशन होता था। हिंदी चौथी भाषा होगी जिसमें इसका प्रकाशन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.