मेडिकल विवि:अपनी ही मार्कशीट के लिए विवि के लगाने पड़ रहे हैं चक्कर

Updated on 16-05-2025 12:49 PM

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण शाजापुर की रवीना मेवाड़ा को 2018 में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष पास करने के बावजूद अब तक मूल अंकसूची नहीं मिली है। रवीना ने 2016-17 में चिरायु नर्सिंग कॉलेज, भोपाल से बीएससी नर्सिंग में प्रवेश लिया था।

2018 में प्रथम वर्ष की परीक्षा दी, जिसमें दो विषयों में कंपार्टमेंट आया। रिव्यू में ग्रेस मार्क्स से पास घोषित कर दिया गया और ऑनलाइन अंकसूची भी जारी हुई। लेकिन जब ओरिजिनल मार्कशीट के लिए आवेदन किया तो यूनिवर्सिटी ने गलत डेटा वाली अंकसूची थमा दी। आपत्ति करने पर परीक्षा नियंत्रक ने उल्टा फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। छात्रा ने ​डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, प्रमुख सचिव संदीप यादव सहित विवि के कुलपति से शिकायत की है।

छात्रा का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद न तो सही मार्कशीट मिली, न ही डिग्री। मजबूरी में उन्होंने फिर से फर्स्ट ईयर की परीक्षा दी। रवीना ने शपथ पत्र के साथ नया आवेदन दिया है, जिसमें मांग की गई है कि उन्हें स्वयं की जिम्मेदारी पर मूल अंकसूची दी जाए, ताकि डिग्री के लिए आवेदन कर सके।। लेकिन मार्कशीट न मिलने से वे आगे की पढ़ाई भी नहीं कर पा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.