उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना होगी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 22-01-2024 12:42 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में जल्द ही मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेडिसिटी परिसर में चिकित्सा की तमाम सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा। प्रारंभिक तौर पर इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में फाईन आर्ट में शहर के टेलेन्ट को प्रोत्साहित कर आगे बढऩे के उद्देश्य से ‘अक्षरविश्व’ द्वारा आयोजित ‘रंगसंग ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पिटीशन’ के 17 वें सेशन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों का प्रमुखता से योजना बनाकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और इसमें योगदान के लिए मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कल ही उन्होंने सागर में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। उज्जैन में भी विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतिभागी बच्चों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वह अपने-अपने घरों में दीप जलाएं मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। आयोजन के लिए अक्षरविश्व परिवार को शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अक्षर विश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन प्रबंध निदेशक श्रेय जैन और एवी न्यूज़ डायरेक्टर श्रुति जैन ने किया। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, समाजसेवी डॉ. सतविंदर कौर सलूजा और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 5000 से अधिक बच्चों ने शिरकत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.