मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक:45 हजार स्थाई और हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर होगा विचार

Updated on 07-03-2025 01:17 PM

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल स्थित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संघ की केंद्रीय समिति, संभागीय कार्यकारिणी और विभागीय समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में 23 मार्च को उमरिया में होने वाली प्रांतीय महासमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला, तहसील और संभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

संघ ने कई गंभीर मुद्दों को उठाया। प्रदेश में 45000 स्थाई कर्मचारियों के साथ हजारों आउटसोर्स, अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। स्थाई कर्मियों को विनियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है। अनुकंपा नियुक्ति रुकी हुई है। भत्तों के नियम भी तैयार नहीं किए गए हैं। अंशकालिक कर्मचारियों से 5000 रुपए वेतन में पूर्णकालिक काम कराया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों को 8000 से 14000 रुपए तक ही वेतन मिल रहा है।

संघ ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक शासकीय एजेंसी बनाने की मांग की जाएगी। यह एजेंसी निगम या बोर्ड के रूप में काम करेगी। यह भर्ती प्रक्रिया, वेतन भुगतान और बजट प्रावधान की व्यवस्था करेगी। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव, महामंत्री गौरीशंकर मालवी, धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष राम कुंडल सेन, संभागीय अध्यक्ष जागेश्वर ओमारे, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुन्नी देवी, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के विभाग की अध्यक्ष हीरालाल साहू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कोमल सिंह, निर्णय समिति के अध्यक्ष संतोष चंद्रयान, कृषि विभाग के अध्यक्ष गोविंद मेहरा, जीएसटी विभाग के अध्यक्ष मतीन खान, जनजातीय कार्य विभाग के अध्यक्ष विशाल गणेश, पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, तकनीकी शिक्षा के अध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा, पशुपालन विभाग के अध्यक्ष विट्ठल राव देशमुख, चंबल बेतवा के अध्यक्ष राकेश कुर्रे, स्वास्थ्य संचालनालय के अध्यक्ष कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष यतन सिंह लोधी, प्रांतीय सचिव दिनकर राव के साथ कई विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.