MP के सांसदों की दिल्ली में बैठक:बीएल संतोष ने पूछा- किसी दूसरे सांसद के नवाचार बताएं, राजगढ़ सांसद की हुई तारीफ

Updated on 01-08-2025 12:33 PM

दिल्ली में मप्र के सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद गण मौजूद थे।

संतोष ने सांसदों से पूछा- किसी दूसरे सांसद के नवाचार बताएं बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन् महामंत्री बीएल संतोष ने सांसदों से कहा अपने राज्य के किसी दूसरे सांसद द्वारा किए गए नवाचार के बारे में बताएं। इस दौरान एक सांसद ने राजगढ़ सांसद रोडमल नागर द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में स्थानीय रोजगारों और वोकल फॉर लोकल को लेकर किए गए नवाचार के बारे में बताया।

सांसदों से पूछा- टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं? बीएल संतोष ने सांसदों से पूछा कि जब आप दिल्ली में रहते हैं तो टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?। संसदीय क्षेत्र बड़ा होता है तो प्रवास और दौरों के कार्यक्रमों की प्लानिंग कैसे करते हैं?। संतोष ने सांसदों से पूछा कि एमपीलैड फंड के आवंटन किस तरह करते हैं।

ये सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहे मौजूद

केन्द्रीय मंत्री: शिवराज सिंह चौहान, दुर्गादास उईके, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर, एल मुरूगन लोकसभा सांसद: वीडी शर्मा (खजुराहो), राजेश मिश्रा (सीधी), रोडमल नागर (राजगढ़), ज्ञानेश्वर पाटिल (खंडवा), राहुल सिंह लोधी(दमोह), शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना), दर्शन सिंह चौधरी (होशंगाबाद), बंटी साहू (छिंदवाड़ा), आलोक शर्मा (भोपाल), गणेश सिंह (सतना), आशीष दुबे (जबलपुर), हिमाद्री सिंह (शहडोल), जर्नादन मिश्रा (रीवा),अनीता चौहान (झाबुआ), शंकर लालवानी (इंदौर), अनिल फिरोजिया (उज्जैन), भारत सिंह कुशवाह (ग्वालियर), गजेन्द्र सिंह पटेल (खरगोन), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), सुधीर गुप्ता(मंदसौर), भारती पारदी (बालाघाट), संध्या राय (भिंड), लता वानखेड़े (सागर), महेन्द्र सिंह सोलंकी(देवास)

राज्यसभा सांसद: डॉ. उमेश नाथ महाराज, सुमेर सिंह सोलंकी, कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मीकि, माया नारोलिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.