मेघालय हनीमून हत्याकांड:बुर्के में इंदौर से गाजीपुर तक गई थी सोनम, पूरे रास्ते मोबाइल चलाती रही

Updated on 20-06-2025 12:29 PM

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को वह टैक्सी ड्राइवर मिल गया, जो हत्या के बाद इंदौर में छुपी सोनम को गाजीपुर तक छोड़ने गया था। ड्राइवर पीयूष ने कबूला कि उससे राज कुशवाह ने संपर्क कर टैक्सी बुक की थी। पीयूष उसी लक्ष्मणपुरा का रहने वाला है, जहां राज का घर है। ये दोनों आपस में परिचित भी हैं।

पीयूष ने बताया, 7 जून को उसने देवास नाका के फ्लैट से सोनम को लिया और गाजीपुर रवाना हुए। यहां सोनम बुर्के में थी। सोनम पूरे रास्ते मोबाइल चलाती रही। शायद वह लगातार मैसेज कर रही थी। ढाबे पर रुकने का पूछने पर उसने इनकार कर दिया, लेकिन बीच में उसने चार बार कार रुकवाई और फिर उतरकर फोन पर बात की।

जब वे गाजीपुर पहुंचने वाले थे, तब सोनम के पास फिर एक कॉल आया। उसने कहा कि गाजीपुर बायपास पर ही छोड़ दो। यहां भी उसने कोई बात नहीं की। सोनम को छोड़ने के लिए राज ने पीयूष को 30 हजार रुपए दिए थे। हालांकि पीयूष बार-बार यही कहता रहा कि बुर्के में होने के कारण उसे नहीं पता कि वह सोनम थी।

दो महिला कर्मियों से भी पूछताछ

गुरुवार सुबह से ही शिलांग पुलिस क्राइम ब्रांच थाने में थी। यहां गोविंद और सोनम के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। दो महिलाकर्मियों को लेकर गोविंद खुद आया था। इस दौरान उनसे सोनम और राज की दिनचर्या के बारे में पूछा।

सोनम-राज फिर पुलिस रिमांड पर

उधर, शिलांग पुलिस ने गुरुवार को सोनम, राज, आकाश, विशाल और आनंद को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने राज और सोनम का दो दिन का रिमांड और दिया है। बाकी तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सोनम की सहेली से भी होगी पूछताछ

राजा की मां ने सोनम की एक सहेली पर भी शक जताया था। कहा था कि सहेली सब कुछ जानती है। तब से सहेली सामने नहीं आई है। शिलांग पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.