लाभमंडपम में ‘नादब्रह्म’ की सुरमयी महफ़िल, ‘गोल्डन बीट्स’ ने बाँधा समां

Updated on 30-03-2026 12:06 PM

इंदौर:  रेसकोर्स रोड स्थित लाभमंडपम सभागार में रविवार को आयोजित संगीतमय कार्यक्रम “नादब्रह्म – सप्तरंगी स्वर लहरियां (भाग 12)” ने इंदौर के संगीत प्रेमियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया। ‘गोल्डन बीट्स’ थीम पर आधारित इस संगीतमय शाम ने सभागार को सुरों और तालियों की गूंज से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीतों से हुआ, जिनमें हर हर शम्भो, देवा श्रीगणेशा, मंगल भवन अमंगल हारी और हम कथा सुनाते राम जैसी भक्ति रचनाओं ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक मुख्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में रोशन तुम्हीं से दुनिया, लता जी की मेडले, सांसों की जरूरत है, माना हो तुम बेहद हंसी, मोहे रंग दो साल, डोली तारो ढोल बाजे, क्या यही प्यार है, पिया तोसे नैना लागे रे, दिल तड़प तड़प के कह रहा है, मधुबन में राधिका नाचे रे और ज़ूबी डूबी जैसे गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष आकर्षण रहा डांस एण्ड ड्रम ब्लास्ट जिनमें ताल से ताल मिलाने वाले जोशीले गीतों और कव्वाली को दर्शकों की खूब तालियाँ मिलीं।

इस संगीतमय शाम में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने मंच संभाला। चिकित्सा जगत से डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. संजय भटनागर, डॉ. मिताली श्रीमाल और डॉ. सुरेखा सोनी ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं व्यवसाय जगत से आशुतोष कडेल, मयंक खण्डेलवाल और नरेश शुक्ला ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बाँधा। कुछ गीतों को एक विशेष सुरीली आवाज आशा निसरगंध की मिली और स्वरांश टीम ने कोरस के माध्यम से सुरों में मधुरता घोली। संचालन ममता मेहता ने, गीत संयोजन दीपेश जैन एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

संयोजिका ममता मेहता ने कार्यक्रम के बारे में कहा - “नादब्रह्म का यह 12वां संस्करण हमारे लिए गर्व और आनंद का विषय है। ‘गोल्डन बीट्स’ के अंतर्गत हमने उन सदाबहार धुनों को फिर से जीवंत किया, जिन्होंने दशकों से हमारे दिलों पर राज किया है। इंदौर के संगीत प्रेमियों ने जिस उत्साह और प्रेम से इस महफ़िल को अपनाया, वह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह कार्यक्रम सुरों की महफ़िल तो था ही साथ ही शहर की सांस्कृतिक एकता और सामूहिक आनंद का उत्सव भी रहा। हम सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस शाम को यादगार बना दिया।”

सभागार में उपस्थित दर्शकों ने हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.