रविवार को लाभमंडपम में सजेगी नादब्रह्म की सुरीली महफिल, गोल्डन बीट्स से गूँजेंगी सप्तरंगी स्वर लहरियां

Updated on 26-03-2026 12:01 PM
रविवार, 29 मार्च, रविवार को शहर के रेसकोर्स रोड स्थित लाभमंडपम सभागार में संगीत प्रेमियों के लिए विशेष कार्यक्रम "नादब्रह्म" का आयोजन किया जा रहा है। "सप्तरंगी स्वर लहरियां - भाग 12" की इस श्रृंखला में इस बार 'गोल्डन बीट्स' की सुरीली सौगात पेश की जाएगी, जिसका आगाज़ शाम 4:30 बजे से होगा। इस संगीतमय शाम में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व अपनी गायकी के हुनर का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें चिकित्सा और व्यवसाय जगत के प्रमुख नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम के बारे में संयोजिका ममता मेहता ने बताया कि "नादब्रह्म का यह 12वां संस्करण संगीत के प्रति हमारे अटूट प्रेम और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य इस मंच के माध्यम से ऐसी स्वर लहरियां पैदा करना है जो श्रोताओं के मन को शांति और प्रसन्नता प्रदान करें। 'गोल्डन बीट्स' के अंतर्गत हम उन सदाबहार धुनों को फिर से जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं जिन्होंने दशकों से हमारे दिलों पर राज किया है। हम इंदौर के सभी संगीत प्रेमियों को इस महफ़िल का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।"

एक ओर शहर के प्रोफेशनल्स डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. संजय भटनागर, डॉ. मिताली श्रीमाल और डॉ. सुरेखा सोनी मंच संभालेंगे, दूसरी ओर शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई आशुतोष कडेल, मयंक खंडेलवाल एवं नरेश शुक्ला अपनी सुरीली गायकी से समां बांधेंगे। दीपेश जैन एवं टीम द्वारा उत्कृष्ट संगीत संयोजन किया गया है, जबकि स्वरांश टीम कोरस के माध्यम से सुरों में मधुरता घोलने का कार्य करेगी। 

ममता मेहता ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हो जाएगा और इसमें संगीत प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.