मंत्रि परिषद के सदस्यों ने ऐतिहासिक फैसलों के लिए किया हर्ष व्यक्त

Updated on 16-09-2023 06:11 PM

मंत्रि परिषद ने आज राज्य सरकार के बहनों को कम मूल्य पर रसोई गैस सिलेंडर और आवास योजना का लाभ दिलवाने के दो महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मंत्रि परिषद की बैठक में मेजें थपथपाकर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों के हित में हुए इस कार्य के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ 450 रुपये में मिलेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले संबोधन में कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए पंजीयन की कार्यवाही शुरु की जा रही है। बहनों को योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीयन करवाना है जिसके लिए एलपीजी कनेक्शन की आईडी और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। यह कार्य बिना बाधाओं के संपन्न करवाया जाए। मंत्रि गण भी प्रभार के जिलों में जाकर रजिस्ट्रेशन के कार्य पर नजर रखेगें। आगामी 25 सितम्बर को पंजीयन कार्य की समीक्षा होगी। पांच अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन पूरे किए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन बहनों को आवश्यक सुविधाएं पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध करवायेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 17 सितम्बर से लाड़ली बहना आवास योजना के लिए भी आवेदन पत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ होगा। ऐसी हितग्राही बहनें जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस का लाभ नहीं मिला है, उन्हें इस योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपनी लाड़ली बहनों से रक्षाबंधन के अवसर पर 450 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था। उस वचन पूरा करते हुए यह योजना लागू कर दी गई है। अब लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों को प्रतिमाह एक सिलेंडर 450 रूपए की दर पर उपलब्ध होगा। बहनों को गैस कम्पनी से तो विक्रय दर पर ही सिलेंडर लेना होगा। लाड़ली बहनों को अंतर की राशि उनके बैंक खाते में रि-फंड की जाएगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी बहनों के खाते में अनुदान राशि ऑयल कम्पनी द्वारा डाली जाएगी और यह अनुदान राशि राज्य सरकार द्वारा ऑयल कम्पनी को दी जाएगी। ऐसी लाड़ली बहनें जो उज्जवला योजना की लाभार्थी नहीं है, उनके बैंक खाते में अनुदान राशि सीधे राज्य सरकार डालेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा।

अब नहीं रहेगी टूटी टपरिया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना जिसका नाम लाड़ली बहना आवास योजना करना प्रस्तावित है, प्रदेश की उन बहनों के लिए वरदान होगी, जिनका अपना मकान नहीं है। जो हितग्राही बहनें प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस से वंचित हैं उन्हें कम समय में अपना आवास मिल जाए इस उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश में 17 सितम्बर से बहनों से आवेदन पत्र भरवाए जायेंगे। आवेदन पत्रों की जांच के पश्चात सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। मंत्रिगण जिलों में योजना के क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों को देखेंगे और अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा बहनों से आवेदन पत्र भरवाये जाने की कार्य की समीक्षा भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.