वन्यप्राणी बाघ एवं दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की अंतर्राज्यीय तस्करी में संलिप्त गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Updated on 15-12-2023 12:57 PM

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल म.प्र. एवं अधिनस्थ क्षेत्रीय इकाई जबलपुर एवं नर्मदापुरम के द्वारा अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई। जिसमें डिन्डोरी एवं  अयोध्या उ.प्र. से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/08 दिनांक 02.06.2023 वन्यप्राणी बाघ का शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी का पर्दाफाश करते हुये टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर के द्वारा 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य आरोपी विगत 6 माह से फरार था जिसे डिन्डोरी म.प्र. से गिरफ्तार किया हैं। अन्य प्रकरण क्रमांक 237/11 दिनांक 30.09.2023 दुर्लभ प्रजाति के कछुये (इंडियन टेन्ट टर्टल्स) की ट्रेन से तस्करी वाले प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में विगत 03 माह से फरार अन्य आरोपी को अयोध्या उ.प्र. से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया।

वन्यप्राणी बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों की अंतराज्यीय तस्करी के प्रकरण क्रमांक 237/10 दिनांक 18.08.2023 में संगठित बावरिया गिरोह के 1 अन्य आरोपी को केन्द्रीय जेल चन्द्रपुर महाराष्ट्र से प्रोडक्शन वारंट पर माननीय न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किये जाने उपरांत रिमांड पर लिया जाकर बाघ के शिकार एवं उससे अवयवों में लिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई एवं आरोपी को तमिलनाडु राज्य में बाघ के शिकार वाले स्थान पर ले जाकर आवश्यक कार्यवाही की गई। प्रकरण में पूर्व में कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय तस्कर कल्ला बावरिया को गिरफ्तार किया था। जिसके विरूद्ध भारत एवं नेपाल राष्ट्र में बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के कई प्रकरण दर्ज है।

समस्त आरोपियों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संशोधित 2022 की विभिन्न सुसंगत धाराओं में 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। प्रकरण में गिरोह के अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य प्राप्त हुए है तथा प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.