मध्य प्रदेश के 20 शहरों में पारा 40 के पार, नौगांव में 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

Updated on 09-06-2025 04:38 PM

भोपाल। नौतपा भले ही ठंडा बीता, लेकिन उसके समाप्त होने के पांच दिन बाद सूरज तमतमाने लगा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि 12 जून के बाद राहत की बौछारें पड़ने की भी उम्मीद है।

अभी यहां है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ लेह और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश एवं उससे लगे उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसी तरह मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू के आसार

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.