मिनी मैराथन के जरिए दिया एचआइवी के खिलाफ जागरूकता का संदेश, दौड़ में शामिल हुए चार सौ युवा

Updated on 24-09-2023 04:21 PM

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर रविवार को दौड़ के साथ ही पोस्टर, बैनर और आकर्षक वेशभूषा में युवा एचआइवी यानी एड्स जैसी संक्रामक और लाइलाज बीमारी से बचने का संदेश हल्के-फुल्के अंदाज में देते हुए दिखे। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं नेको द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों के साथ रन अगेंस्ट एचआइवी मिनी मैराथन का आयोजन रविवार सुबह को किया गया। यह रन सुबह सात बजे टीटी नगर स्टेडियम से आरंभ होकर अटल पथ, भदभदा चौराहा, मैनिट चौराहा एवं माता मंदिर से होते हुए पुनः टीटी नगर स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन व पुरस्कार वितरण हुआ।

एनएसएस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

एनएसएस के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय रासेयो (प्रकोष्ठ) द्वारा 1.5 किमी की जागरूकता दौड़ में भोपाल के रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के चार सौ स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इसमें 70 प्रोफेशनल धावक थे। मैराथन को हरी झंडी राज्य एनएसएस अधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने दिखाई। दौड़ के समापन के बाद पुरस्कार वितरण हुआ।

ये रहे विजेता

मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में मंजीत कुमार को प्रथम, खेम सिंह पटेल को द्वितीय और नीलेश चढ़ार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। महिला श्रेणी में आरती सरतकेर को प्रथम, आरती खनुजिया को द्वितीय और तनिषा राजपूत को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किय गया। राज्य स्तर पुरस्कार राशि प्रथम के लिए दस हजार, द्वितीय सात हजार तथा तृतीय के लिए पांच हजार रुपये थी। राज्य स्तर से चयनित दो छात्र एवं दो छात्रा प्रतिभागी अक्टूबर में पुणे में राष्ट्रीय मैराथन में सहभागिता करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार राशि नाको द्वारा निर्धारित की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.