मेट्रो में सुकून के साथ होगा सुरक्षित सफर, चोर व हैकर से बचाएगा एआइ, सीसीटीवी कैमरे करेंगे मदद

Updated on 27-08-2023 02:03 PM
भोपाल। जिस मेट्रो के माडल कोच का शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनावरण किया है, उसके एक वास्तविक कोच में 50 यात्री बैठकर और 300 खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। इस दौरान इन यात्रियों की एआइ सीसीटीवी कैमरे की मदद से सुरक्षा करेगा। इन यात्रियों तक चोर तो क्या हैकर भी नहीं पहुंच पाएंगे। यदि पहुंचने की कोशिश करते भी हैं तो आधुनिक तकनीक से पहले ही इसका मैसेज लोको पायलट दल को मिल जाएगा। इस तरह यात्री अनहोनी से बच जाएंगे।

पहले ही दिन 2500 यात्रियों ने माडल कोच को देखा

श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में रखे गए मेट्रो माडल कोच को शनिवार को लोकार्पण के बाद पहले ही दिन 2500 से अधिक लोगों ने देखा। यह वास्तविक कोच की डमी है। इसे देखकर अहसास किया जा सकता है कि यह पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। यह कोच उच्चस्तरीय यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जिनमें लगे सीसीटीवी कैमरे एआइ तकनीक से संचालित होंगे। मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

आपातकालीन दूरभाष सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध

मेट्रो माडल कोच में यात्रियों के लिए आपातकालीन दूरभाष सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई है। मेट्रो कोच में प्राथमिकता सीट बनाई गई है, जो वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए है। वहीं दोनों तरफ चार -चार मोबाइल जांच करने के लिए प्वाइंट दिए गए हैं। आपात स्थिति में यात्रियों की सुविधा के लिए लाल बटन दिया गया है। जिसके उपयोग से यात्री सीधे ट्रेन चालक से बातचीत कर सकेंगे। ट्रेन में यात्रियों को चढ़ने -उतरने में असुविधा न हो इसके लिए दोनों तरफ चार-चार अत्याधुनिक आटोमैटिक गेट लगाए गए हैं।

बच्चों को साथ लेकर देखने पहुंचे लोग

पार्क में रखे कोच को देखने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर लोग अपने बच्चों के साथ आए और उसमें बैठकर मेट्रो का अनुभव किया। बेटे जयेश के साथ आए विजय कुमार ने बताया कि भोपाल में मेट्रो की शुरूआत एक ऐतिहासिक काम है। इसके शुरू होने से महिलाओं, बच्चियों को सुरक्षित यातायात का साधन मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कम समय में अपने कार्यालय पहुंचने में सहूलियत होगी। खासतौर से वर्षा और भीषण गर्मी में यह काफी सुविधाजनक साबित होंगे। मेट्रो के चलने से शहर की सड़कों पर यातायात में भी काफी सुधार होगा

एक हजार से पांच हजार तक जुर्माना भी

कोच के दरवाजों के परिचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर चार साल की कैद और पांच हजार रुपये के जुर्माना का प्रविधान रखा गया है। इसके साथ आपातकालीन अलार्म के दुरुपयोग करने पर एक साल की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना का प्रविधान रखा गया है।

इन विशेषताओं से सुसज्जित रहेगा मेट्रो कोच

- आटोमैटिक डोर, स्टार्ट-स्टाप और इमरजेंसी हैंडलिंग (अन अटेंडेड ट्रेन आपरेशन)

- सायबर अटैक व हैकिंग से सुरक्षित

- यात्रियों की सुरक्षा के लिए आटोमैटिक आब्सटेकल व डिरेलमेंट डिटेक्शन

- कोच में 50 यात्रियों के बैठने और 300 के खड़े होने की क्षमता

- हर दो मिनट में आने-जाने की फ्रीक्वेंसी

- ब्रैक के साथ ऊर्जा री-जनरेशन तकनीक से ऊर्जा की बचत

- कोच में होगी जर्म कंट्रोल और एयर-फिल्ट्रेशन की तकनीक, हमेशा स्वच्छ रहेगी वायु

- कोच में लगे सीसीटीवी एआइ तकनीक से संचालित होंगे

- आटोमैटिक आब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन (कैमरे करेंगे चेहरों की पहचान)

- आटोमैटिक व स्मार्ट प्रकाश नियंत्रण व्यवस्था

- हाइलेवल पैसेंजर सेफ्टी

- दिव्यांगों के लिए विशेष व्हील चेयर्स व उनके अनुकूल बैठने का स्थान तय

- कोच मेंटेनेंस की 15 साल की सेवा गारंटी

मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया आह्वान

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थी एवं आमजन से आह्वान किया है कि वे स्मार्ट सिटी पार्क स्थित मेट्रो माडल कोच का भ्रमण करें और अपने सुझाव भी दें। वह अपने सुझाव mpmetrocoachviews@mpmrcl.in पर भेज सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.