चुनाव प्रक्रिया पर माईक्रो आब्जर्वर रखेगें पैनी नजर

Updated on 18-10-2021 06:31 PM

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी चुनाव प्रकिया को साफ-सुथरी पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मंशा के निगरानी के इंतजाम और मजबूत करने के उद्देश्य से रैगांव विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान कुछ संवदेनशील मतदान केन्द्रो मे लघु चुनाव प्रेक्षक (माईक्रो आर्ब्जवर) भी तैनात किये गये है।

 यह लघु प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के सीधे नियंत्रण और निगरानी में काम करेगें। विधानसभा उप निर्वाचन 2021 के अंर्तगत रैगांव विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रो के लिये नियुक्त होने वाले माईक्रो आब्जर्वर को रविवार को रिटर्निंग ऑफीसर नीरज खरे और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ बीके गुप्ता की उपस्थिति में उनके दायित्वो और कार्यों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 43 माईक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षित किये गये।


    रिटर्निंग ऑफीसर नीरज खरे ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान दलों के एक भाग के रूप में निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करेगें। प्रशिक्षण मे माईक्रो आब्जर्वर अपने कार्याे एवं गतिविधियो का विस्तृत प्रशिक्षण हासिल कर दायित्वो का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। उन्होने कहा कि चुनाव की प्रकिया में सारे निर्देश और कार्यवाहियां लिखित स्वरूप मे है और चुनाव के किसी भी काम मे अपना दिमाग लगाने की जरूरत नही है। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में होने वाली विशेष गतिविधियो एवं भेजी जाने वाली संक्षिप्त जानकारी सीधे प्रेक्षक को भेजेगें। प्रशिक्षण मे जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ0 बीके गुप्ता ने माईक्रो आब्जर्वर्स को उनके दायित्व एवं कार्यविधियां मतदान प्रकिया के बारे मे विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

उन्होने बताया कि लघु प्रेक्षक द्वारा किये जाने वाले काम की चेकलिस्ट तैयार की गई है और मतदान के दिन माईक्रो आब्जर्वर इस चेक लिस्ट के आधार पर की गई कार्यवाहियो के बारे मे अपनी जानकारी सामान्य प्रेक्षक को देगें। माईक्रो आब्जर्वर्स की मतदान केन्द्रवार नियुक्तियां रेण्डम आधार पर प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलो के रवाना होने से पूर्व की जायेगी और इन्हे मतदान दलो के साथ नही भेजकर अलग से सेक्टर आफीसर के साथ वाहन में भेजा जायेगा। माईक्रो आब्जर्वर्स को चुनाव प्रकिया के विभिन्न भाग 0व्ही0एम0 का ऑपरेशन माईक्रो आब्जर्वर्स के लिये आयोग की गाईडलाईन और सामान्य प्रेक्षक को भेजी जाने वाली सूचनाओ के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.