सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री काश्यप ने उद्योगपतियों से की बैठक

Updated on 04-01-2024 12:13 PM

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जबलपुर में बुधवार को होटल समदड़िया में स्थानीय उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की।

बैठक में मंत्री श्री काश्यप कहा कि जिले में विशेषकर गारमेंट एवं फर्नीचर के क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने क्लस्टर विकास की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि जबलपुर में अधिक से अधिक संभावित क्लस्टर निर्माण की दिशा में कार्य किया जायेगा। मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि एमएसएमई की स्थापना तथा नवीन स्टार्टअप को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इसका प्रमुख उद्देश्य एमएसमएमई उद्यमियों को तैयार करना, उद्योगों को संरक्षण देना, औद्योगिक विकास के अवसर प्रदान करना है। श्री काश्यप ने कहा कि उद्यो गों को लगाने के लिए जमीन एक प्रमुख घटक है, जिसकी उपलब्धता पर भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवीन उद्योगों को 40 प्रतिशत उद्योग विकास अनुदान प्रदान किया जा रहा है। बैठक के दौरान उन्होंने उद्यो गपतियों से चर्चा की एवं उनकी समस्यायें जानी। साथ ही जबलपुर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

गारमेंट क्लस्टर का भ्रमण

एमएसएमई मंत्री ने जबलपुर रेडीमेड गारमेंट एंड फैशन डिजाइन क्लस्टर लेमा गार्डन का भी भ्रमण किया। उन्होंने क्लस्टर के कार्यों और प्रगति की जानकारी ली। साथ ही क्लस्टर के सदस्यों से उनके उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म से मार्केटिंग करने पर चर्चा की। मंत्री श्री काश्यप ने गारमेंट क्लस्टर के शेष कार्यों एवं कठिनाईयों के निराकरण की बात कही गई।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विनीत कुमार रजक एवं उद्योग संघ की ओर से कमल ग्रोवर, रवि गुप्ता, डी.आर. जैसवानी, अर्चना भटनागर, हिमांशु खरे, मुनिंद्र मिश्रा, बी.के. नेमा, दीपक जैन, अनुराग जैन, राजेश गुप्ता, विन्तेश शर्मा, दीपक नौगरिया, हेमराज अग्रवाल, मनीष पटेल, एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.