मौसम के नरम-गरम तेवर, दिन में तपिश, रात में चली आंधी, सुबह पड़ी फुहारें

Updated on 02-03-2024 12:10 PM
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी नमी आने लगी है। इससे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अनेक इलाकों में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। भोपाल के आसमान पर शुक्रवार रात से बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। शनिवार तड़के गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में पिछले चौबीस घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 04 मिमी वर्षा हुई। फिलहाल पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। वातावरण में नमी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शनिवार दिन में भी जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में अफगानिस्तान के पास बने एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

दिन का पारा सामान्य से 05 डिग्री अधिक

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल शहर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य (30.5 डिग्री) से 05 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह पिछले दिन के अधिकतम तापमान (31.5) से भी लगभग 04 डिग्री अधिक रहा। यह बीते एक हफ्ते में दिन का सर्वाधिक तापमान था। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान (18.2) से 0.6 डिग्री कम, लेकिन सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

प्रदेश में आ रही नमी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान व उसके आसपास के इलाके में बना है। वहीं एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी अरब सागर व उसके आसपास 3.1 किलोमीटर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं एक प्रेरित हवा का चक्रवात दक्षिण पश्चिमी राजस्थान व उससे लगे पाकिस्तान के हिस्से में बना हुआ है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं वहां के मैदानी इलाकों में वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.