मंत्री डॉ. चौधरी ने अनूपपुर और मंदसौर के अस्पतालों के मरीजों से किया वर्चुअली संवाद

Updated on 04-09-2023 06:21 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अनूपपुर और मंदसौर जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने अस्पतालों में मिल रहे उपचार और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री डॉ. चौधरी सप्ताह में सोमवार के दिन प्रदेश के किन्हीं 2 जिलों के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल पर बात कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अनूपपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज राजमइ कोल, सोहन सहाय केवट और श्रीमती पूजा मिश्रा से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क उपचार के साथ सुबह चाय-नाश्ता के साथ दोपहर और शाम का भोजन भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अनूपपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सकरा और उप स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया के अधिकारियों से भी बात की। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया की सीएचओ सुश्री अंजना राठौर ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र आने वाले मरीजों को टेली-कंसलटेशन से परामर्श लेकर उपचार दिया जा रहा है। अनूपपुर के संजीवनी आयुष्मान अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तनवीर सेन ने बताया कि उनके अस्पताल में आने वाले आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मंदसौर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धुधड़का में पदस्थ डॉ. प्रियांशी जैन और मंदसौर जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र बाबूखेड़ा में पदस्थ सीएचओ श्रीमती ममता पाटीदार से बात की। उन्होंने मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मंदसौर की सिद्धि विनायक मल्टी स्पेशियलिटी आयुष्मान अस्पताल में भर्ती मरीज कुलदीप सेन और हीरालाल बैरागी से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.