मंत्री डॉ. शाह ने मृगनयनी एम्पोरियम का निरीक्षण कर खरीदे परिधान

Updated on 22-07-2024 05:27 PM

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सोमवार को वल्लभ भवन क्रं.-3 के भूतल स्थित मृगनयनी एम्पोरियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एम्पोरियम के जरिये बेचे जाने वाले वस्त्रों व उत्पादों की जानकारी ली और प्रसन्नता व्यक्त की।

मंत्री डॉ. शाह ने एम्पोरियम में प्रदर्शित वस्त्रों पर रूचि व्यक्त की और अपनी जरूरत व पसंद के अनुसार एम्पोरियम से परिधानों की नकद खरीदारी की। उन्होंने कहा कि हाथ से बने वस्त्रों की बात की कुछ और है। यह आकर्षक होने के साथ टिकाऊ भी होते हैं। उन्होंने आगे भी यहीं से परिधान खरीदने की इच्छा व्यक्त की।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल को जब यह जानकारी मिली, तो उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनजातीय कार्य मंत्री से व्यक्तिश: मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों सहित अन्य उत्पादों के विकास के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि मृगनयनी एम्पोरियम्स कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित किये जाते है। मृगनयनी एम्पोरियम्स में खादी से बने वस्त्र, परिधान, चादर, कॉसे, ताम्बे से बने खिलौने, बर्तन, मूर्तियां, झूमर, झालर आदि विक्रय किये जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.