विकास कार्यों की बैठक में भड़के प्रभारी मंत्री और विधायक:कश्यप ने कहा - सतही प्लान बनाकर बैठक से 2 घंटे पहले बताते हो

Updated on 07-05-2025 11:13 AM

भोपाल के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में अफसरों के खिलाफ प्रभारी मंत्री से लेकर विधायक खासे नाराज हुए। नगरीय विकास संचालनालय में सभी नेताओं को ‘सिटी मोबिलिटी प्लान’ (सीएमपी) का प्रेजेंटेशन दिखाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन शुरुआत में विधायक मेट्रो रेल और ब्रिज के काम को लेकर भड़क गए। विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भदभदा और रत्नागिरी में मेट्रो का काम शुरू हो गया, लेकिन इसकी जानकारी ही नहीं दी गई।

इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा और आरिफ मसूद ने भी समर्थन कर दिया। प्रभारी मंत्री व एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने सीएमपी बनाने वाली कंपनी से कहा कि आपने दो घंटे पहले प्लान दिया। वह भी सतही है। मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि काम शुरू करने से पहले जनप्रतिनिधियों की राय लेनी चाहिए। ऐसे प्लान पर कैसे राय देंगे।

रामेश्वर ने कहा कि बैरागढ़ का डबल-डेकर ब्रिज शुरू होने के बाद बताया गया। बाकी विधायकों ने भी कहा कि भदभदा और रत्नागिरी में पिलर खड़े हो रहे हैं। जबकि इन जगहों पर भी डबल डेकर पर विचार होना चाहिए। यानी पिलर्स पर सड़क मार्ग के साथ मेट्रो चले। मेट्रो को रिवाइज प्लान बनाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रिवाइज इस्टीमेट बनाइए। इसे केंद्र को भेजकर मंजूरी लीजिए। अभी यह काम रोकना चाहिए।

बैठक में महापौर मालती राय भी मौजूद रहीं। मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री कृष्णा गौर नहीं पहुंचे। कृष्णा गौर वक्फ से जुड़ी मुख्यमंत्री की बैठक में चलीं गईं। मुझे सब काला दिख रहा है: कंपनी ने प्रभारी मंत्री को प्रेजेंटेशन की कलर प्रिंट वाली कॉपी दी, जब​कि विधायकों को ब्लैक एंड व्हाइट दी। इस पर आरिफ मसूद ने चुटकी ली कि उन्हें तो सबकुछ काला दिख रहा है।

आधे घंटे में बैठक खत्म पीडब्ल्यूडी में एक सेक्शन के चीफ इंजीनियर मौजूद हैं, लेकिन बैरागढ़ डबल-डेकर ब्रिज सेक्शन के चीफ इंजीनियर ने अपने एसडीओ को भेज दिया। यह सही तरीका नहीं है। कलेक्टर भी मॉक ड्रिल से संबंधित बैठक में चले गए। आधे घंटे में ही बैठक खत्म हो गई।

-रामेश्वर शर्मा, विधायक

विधायकों को बताएं काम एजेंसी को पहले उनके क्षेत्र के विधायकों को बताना चाहिए कि क्या काम होने वाला है। मेट्रो वालों को कहा गया है कि वे 10 दिन में सारा प्लान बताएं। जरूरी सुझावों को शामिल करें। सीएमपी के लिए भी यही तय हुआ था। कंपनी ने प्रेजेंटेशन ही कुछ समय पहले दिया। 

-चेतन कश्यप, प्रभारी मंत्री, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.