मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा- पुरुष अपनी सोच बदलेंगे तभी उन्हें सम्मान दे पाएंगे

Updated on 08-03-2024 12:10 PM

भोपाल। महिला सशक्तीकरण के कई आयाम हो सकते हैं। उनके जीवन स्तर में सुधार भी सशक्तीकरण है। आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं के कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वे गैस चूल्हे पर खाना पकाएंगी। यह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के बारे में सोचा ही नहीं, उसे करके भी दिखाया। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी ग्रामीण महिलाएं जब गैस चूल्हे पर खाना बनाती हैं तो उनके चेहरे पर अलग मुस्कुराहट नजर आती है।

प्रधानमंत्री की इसी सोच का नतीजा है कि महिलाएं आज अपनी चौखट से बाहर निकली हैं। बिना बैसाखी के हर क्षेत्र में शिखर पर चढ़ रही हैं। पुरुष अपनी सोच बदलेंगे तो महिलाओं के प्रति उनका नजरिया भी बदलेगा और वे उन्हें सम्मान दे पाएंगे। यह बात मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने 'नईदुनिया' से कही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नईदुनिया के राज्य ब्यूरो प्रमुख धनंजय प्रताप सिंह से उन्होंने विभिन्न विषयों पर बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश-

प्रश्न - क्या राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से आप संतुष्ट हैं या इसे और बढ़ना चाहिए।

भूरिया - राजनीति में अब महिलाएं बराबरी नहीं बल्कि पुरुषों से आगे निकल रही हैं। मध्य प्रदेश में ही देख लीजिए, पंचायत और नगरीय निकाय में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण है और महिलाएं इससे कहीं ज्यादा संख्या में जीती हैं। निचले स्तर से जो महिला प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है, आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी इसका प्रभाव दिखाई देगा। भाजपा ने तो संगठन में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत स्थान दिया है। टिकटों में भी भागीदारी बढ़ाई जा रही है, इसके अच्छे परिणाम आएंगे।

प्रश्न - केंद्रीय योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे क्या बदलाव आया है।

भूरिया - स्वतंत्रता के बाद से अब तक हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने महिलाओं की परेशानियों को जाना और उन्हें सशक्त बनाने के बारे में प्रयास किए। उज्ज्वला से लेकर मातृ वंदना योजना महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव ला रही हैं। जो विशिष्ट पिछड़ी जनजातियां हैं, पीएम उन्हें भी समाज की मुख्यधारा में लाना चाह रहे हैं। महिलाओं को पक्के मकान दिए जा रहे हैं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। योजनाओं का लाभ लेने में पुरुषों से आगे महिलाएं हैं।

प्रश्न - महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को कैसे रोका जा सकता है।

भूरिया - महिला सुरक्षा और सम्मान बेहद संवदेनशील विषय है। समाज में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव लाया जाना चाहिए। जब महिला बराबरी के साथ नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रही है, तो उसे भी वही सम्मान मिलना चाहिए, जो एक पुरुष को मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.