राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने की रैगाँव में निर्माण कार्यों की समीक्षा

Updated on 03-02-2024 11:47 AM

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सोहावल में विधानसभा क्षेत्र रैगाँव की ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्रीमती बागरी ने कहा कि कार्यों में होने वाली दिक्कतों का त्वरित निराकरण किया जायेगा।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने ग्राम पंचायत कूड़िया में सीमेंट-कांक्रीट सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद कोठी में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्टेडियम तथा मांगलिक भवन निर्माण के लिये प्रस्तावित स्थल और उसके डिजाइन का अवलोकन भी किया।

सीवर लाइन कार्य का किया निरीक्षण

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने बगहा में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। श्रीमती बागरी ने नगरपालिका निगम सतना के अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.