राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया

Updated on 04-01-2024 12:15 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान गोकलपुर रांझी स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास की छात्राओं से अलग-अलग बात कर उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं और कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर को छात्राओं ने बताया कि उन्हें छात्रावास में सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। छात्रावास की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट हैं। श्रीमती गौर ने छात्रावास के कमरों की साफ-सफाई, परिसर की साफ-सफाई, छात्रावास में दिये गये कंबल, गद्दे आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के बाथरूम एवं टॉयलेट की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास प्रबंधन से कहा कि छात्रावास और छात्रावास परिसर में अच्छी सफाई व्यवस्था है। ऐसी व्यवस्था पर पर उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभाग के अधिकारियों को छात्रावास में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने के निर्देश दिये। साथ ही छात्रों की मांग पर पेयजल के लिये एक वाटर कूलर भी लगाने के लिये कहा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावास परिसर में पौध-रोपण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.