मिसरोद में लाखों रुपए के विकास कार्यों का राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया भूमिपूजन

Updated on 13-03-2024 05:00 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को मिसरोद मंडल के वार्ड- 53 जाटखेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की विभिन्न सौगातें दीं। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने जो भी मांग की हैं, वो सभी मांग जल्द पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। ये चमत्कार पीएम मोदी के प्रभावी नेतृत्व ने किया है। पीएम के नेतृत्व में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने राजाभोज आर्केड के पास 5 लाख 24958 रुपए की लागत से तैयार होने वाली पुलिया के निर्माण कार्य का, बागमुगलिया लक्ष्य होम्स पार्क 4 लाख 63769 रुपए लागत की बाउंड्रीवाल और रिपेयरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया। गणेश नगर स्कूल में टायलेट का निर्माण और फर्नीचर के लिए 9 लाख 99,917 रुपए से स्वीकृत किए गए हैं। मिसरोद की फॉर्च्यून डिवाइन सिटी के पास  बाउंड्रीवाल और रिपेयरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 2 लाख 81312 रुपए है। श्री भीमेश्वर महादेव शिव मंदिर, हनुमान नगर पार्क, होशंगाबाद रोड पर बाउंड्रीवाल और रिपेयरिंग के कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 5 लाख 78, 675 रुपए है। वहीं, जाटखेड़ी विश्राम घाट के पास नाली निर्माण की लागत 4 लाख 46, 579 रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.