मंत्री राजपूत बोले-पटवारी के लिए संकट खड़ा कर गए कमलनाथ:कहा- कार्यकारिणी में हजारों महामंत्री-उपाध्यक्ष

Updated on 12-08-2024 01:28 PM

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बने करीब सात महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके बावजूद वे प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तंज कसा है।

भोपाल में मंत्री राजपूत ने कहा- जीतू पटवारी कार्यकारिणी इस कारण नहीं बन पा रहे हैं क्योंकि उनके लिए बहुत बड़ा संकट पुराने अध्यक्ष खड़ा कर गए हैं। जीतू पटवारी स्वयं कार्यकारिणी में रहे हैं, उस समय 15-20 महामंत्री होते थे। अब वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में हजारों महामंत्री हैं।

कार्यकारिणी में 4 हजार उपाध्यक्ष, 5 हजार सेक्रेटरी

मंत्री राजपूत ने कहा- एमपी कांग्रेस की कार्यकारिणी में 4000 उपाध्यक्ष और 5000 सेक्रेटरी हैं। ऐसी स्थिति में हजारों तो पदाधिकारी हैं। जीतू पटवारी अगर एक को नहीं बनाएंगे तो सौ लोग नाराज हो जाएंगे। यह संकट शायद उनके दिमाग में चल रहा है, इसलिए कार्यकारिणी नहीं बन पा रही है।

राजपूत ने कहा- गली-गली, चौराहे-चौराहे पर कांग्रेस के महामंत्री हैं। अब अधिकारियों को कार्ड देने में कांग्रेस के महामंत्री, उपाध्यक्षों को शर्म आती है। हमारे सागर में ही 100 उपाध्यक्ष हैं। हम पूछते हैं आप क्या हो? तो वे बताते हैं कि हम महामंत्री हैं, हम कहते हैं कि आपने बताया क्यों नहीं? वे कहते हैं हमें शर्म आती है। अब जीतू पटवारी के सामने यह संकट है कि किसका नाम काटें और किसका जोडे़ं, यह संकट उनको हो रहा है।

दिसंबर में पटवारी को मिली थी एमपी कांग्रेस की कमान

पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद एमपी कांग्रेस की कमान कमलनाथ से लेकर जीतू पटवारी को दी गई थी। विधानसभा चुनाव में एमपी की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को मात्र 66 सीटें और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती थी।

पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के साथ ही उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया था। सात महीने बीतने के बाद भी पटवारी की टीम नहीं बन पाई है।

लोकसभा चुनाव भी बिना टीम के लड़ा

जीतू पटवारी ने लोकसभा चुनाव भी बिना टीम के ही लड़ा था। पटवारी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी नहीं बना पाए। अध्यक्ष बनने के बाद से वे करीब आठ-दस बार यह कह चुके हैं कि कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द सामने आएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.