मंत्री बोले-आंगनवाड़ी में भर्ती कराने दलाल घूम रहे:पैसा लेकर नौकरी का कर रहे दावा, मेरे पास आई कई शिकायतें

Updated on 26-07-2025 12:46 PM

एमपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि कई दलाल घूम रहे हैं, जो पैसा लेकर भर्ती कराने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने आवेदन करने वालों से दलालों के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की है।

नागर सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा- आलीराजपुर जिले में ये बात सामने आ रहीं हैं कि कई लोग दलाली के चक्कर में घूम रहे हैं। उसमें कहीं न कहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मिले हुए हैं।

नागर सिंह ने कहा- दलालों की ओर से कहा जा रहा है कि आंगनवाड़ी की जो भर्ती निकली है, उसमें मैं आपकी नियुक्ति करा दूंगा, तो आप इतनी-इतनी राशि दे दो। ऐसी शिकायतें मेरे पास भी बड़ी मात्रा में आ रहीं हैं।

मेरिट से होगा चयन किसी को पैसे न दें मंत्री ने कहा- मैं आप सभी जो हमारी आवेदनकर्ता बहनें हैं, जिन्होंने सहायिका में भी आवेदन किया है ऐसी सभी बहन-बेटियों से निवेदन करना चाहता हूं कि किसी को भी एक रूपया देने की आवश्यकता नहीं हैं। जिसके मेरिट में सबसे अधिक नंबर होंगे उन्हीं को आंगनवाड़ियों में नियुक्ति दी जाएगी। मुझे बार-बार ये शिकायतें मिल रहीं हैं। इसीलिए मैंने ये वीडियो जारी किया है।

महिला बाल विकास मंत्री बोलीं- जांच करा लेंगे मंत्री नागर सिंह चौहान के आरोपों पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भास्कर से फोन पर कहा- विभाग में भर्तियां पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन हो रही हैं। सरकार और हमारे विभाग की यही मंशा है कि भर्तियां नियमानुसार पारदर्शी तरीके से हों।

कांग्रेस ने कहा- मंत्री ने खुद किया खुलासा कांग्रेस प्रवक्ता राज ने सोशल मीडिया पर लिखा- मंत्री नागर सिंह चौहान ने महिला एंव बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आलीराजपुर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक मंत्री ने खुलासा किया कि दलाल और विभागीय कर्मचारी नौकरी के बदले घूस मांग रहे हैं। यह भ्रष्टाचार मंत्री निर्मला भूरिया के विभाग में हो रहा है। चौहान ने वीडियो जारी कर अपनी ही सरकार को दलाली के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19500 पद मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,500 पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 और सहायिका के 17,477 पद शामिल हैं। इस सभी पदों के लिए 21 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था।

मंत्री निर्मला भूरिया के गृह जिले में सबसे ज्यादा पद महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया के गृह जिले झाबुआ में आंगनबाड़ी सहायिका के सबसे अधिक 890 पद रिक्त हैं। इसके बाद 839 पद अलीराजपुर में खाली हैं। जिस पर महिलाओं को नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सबसे अधिक पद 95 पद शिवपुरी जिले में और 66 पद सागर जिले में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.