मंत्री सारंग ने कोविड के लिये डेडीकेटेड काटजू हॉस्पिटल का निरीक्षण किया

Updated on 07-01-2022 06:01 PM

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज भोपाल में डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल काटजू का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक तैयारियाँ की गई हैं। लगभग 32 हजार बिस्तर गवर्मेंट सेक्टर में और 25 हजार बिस्तर प्राइवेट सेक्टर में कोविड मरीजों के लिये रिजर्व किये गये हैं। लगभग 60 से 65 हजार बिस्तरों की तैयारी है। श्री सारंग ने कहा कि चिंता का विषय है कि कोविड के केसेज लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसमें हॉस्पिटलाइजेशन कम है।

राज्य सरकार ने कोविड के उपचार के लिये हर संभव प्रयास किये हैं। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखकर कार्य करना होगा। मास्क लगाकर अपने आप को सुरक्षित करें, वैक्सीन जरूर लगवाएँ। प्रदेश में 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही 60 वर्ष की उम्र के ऊपर वालों के लिये 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगाने की तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। काटजू अस्पताल में 200 बिस्तरों की व्यवस्था रखी गई है। अभी केवल 5 मरीज भर्ती हैं। उनकी तबियत ठीक है, केवल प्रिकॉशन के तौर पर उन्हें भर्ती कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.